प्रेमी बना पति, अब जान के पड़े लाले

By Edited By: Publish:Tue, 30 Oct 2012 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2012 11:06 PM (IST)
प्रेमी बना पति, अब जान के पड़े लाले

अररिया, निसं: नरपतगंज के खाबदह कन्हैली की रहने वाली निभा कुमारी उर्फ नाजिया खातुन को उसके प्रेमी ने मंगलवार को जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस नाजिया को बेहोशी हालत में बरामद कर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। नाजिया के बयान ने पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के समक्ष नाजिया ने बताया कि वर्ष 2007 के सितंबर माह में अररिया के डेहटी का रहने वाला अमजद इकबाल उसे ब्लैकमेल कर फारबिसगंज से भगाकर लाया था। भगाने के बाद अमजद ने बहला-फुसलाकर उसे निकाह कर लिया। निकाह के समय उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए निभा से नाजिया नाम रखवा दिया। इसी बीच उसके पिता दीप नारायण यादव ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर युवक को आरोपी बनाया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवक उसे सिलीगुड़ी लेकर चला गया। जहां वह गर्भवती हो गयी। लेकिन युवक उसे प्रताड़ित कर उसका गर्भपात करा दिया। नाजिया ने बताया कि सिलीगुड़ी में रहने के दौरान ठाकुर गंज के प्रमुख हैदर बाबा एवं फखरूद्दीन उर्फ फक्को नामक युवक को भी वहां बुला लिया। इसके बाद वे तीनों मिलकर उसे मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। इस क्रम में उसने कई बार भागने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रही। इसके बाद युवक उसे दार्जलिंग के मिरीक ले गया। मिरीक में महीनों तक रखने के बाद उसे फिर सिलीगुड़ी के सोनापुर ले गया। इस दौरान वह दो बच्चे की मां भी बन गयी। उसने बताया कि युवक उसे प्रताड़ित कर हमेशा राजी खुशी से भागने का बयान घर वालों को दिलाता रहा। उसने बताया कि उसे डर था कि ब्लैकमेल के दौरान बनाया गया उसका ब्लू सीडी कहीं युवक उजागर न कर दें। चूंकि युवक भी उसे हमेशा यही कहकर प्रताड़ित करता रहा कि यदि वह उसके विरुद्ध जाने का प्रयास करती है तो सीडी नेट पर डाल देगा। इसी भय से युवक द्वारा दी जा रही प्रताड़ना को सहती रही। नाजिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने शिकायत पूर्व डीएसपी मो. कासिम के समक्ष भी किया था। लेकिन उन्होंने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया। एक बार फिर वह युवक का प्रताड़ना झेलने के लिए विवश हो गयी। नाजिया ने यह भी बताया कि समाज के कुछ लोगों को भी अपनी आपबीती सुनाते हुए अलग रहने की दुहाई मांगी। इसके लिए उसने युवक से भोजन के लिए खर्चा का मांग किया था। इसी कारण युवक एवं उसके परिजन ज्यादा भड़क उठे और जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया। नाजिया ने बताया कि जब कभी उसने भागने का प्रयास किया उसे नशे की सूई देकर घर में बंद कर दिया जाता था।

प्रभारी एसपी मनोज ने कहा कि यह मामला हत्या के प्रयास का है। पूरा मामला इंसानियत के नाम पर कलंक की भांति है। इस मामले में युवती के ससुराल वाले जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी