55 प्रवासी मजदूर पहुंचे पलासी

अररिया। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न राज्यों से 55 प्रवासी मजदूर शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:06 AM (IST)
55 प्रवासी मजदूर पहुंचे पलासी
55 प्रवासी मजदूर पहुंचे पलासी

अररिया। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न राज्यों से 55 प्रवासी मजदूर शनिवार को पलासी पहुंचें। सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने पी एच सी पलासी में अपनी देखरेख में स्वास्थ परीक्षण के बाद 45 प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटाइन में तथा दस प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा। इस संबंध में मौके पर मौजूद सीओ विजय कुमार गुप्ता, बीडीओ अविनाश कुमार झा व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आज पलासी पहुंचे 55 प्रवासी मजदूरों में से सात मजदूरों को आदर्श मध्य विद्यालय पलासी के क्वारंटाइन सेंटर में तथा तीन मजदूरों को मध्य विद्यालय डाला के क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा गया है। जबकि शेष 45 मजदूरों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है। मौके पर प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी