तीन बच्चे की मां ने लगाई फांसी

अररिया। सदर थाना क्षेत्र के देवरिया में गलत संबंध का खुलासा होने पर बुधवार को तीन बच्चे की मां ने फा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 07:09 PM (IST)
तीन बच्चे की मां ने लगाई फांसी
तीन बच्चे की मां ने लगाई फांसी

अररिया। सदर थाना क्षेत्र के देवरिया में गलत संबंध का खुलासा होने पर बुधवार को तीन बच्चे की मां ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पति ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करने का काम करता है। तीन बच्चों के साथ उसकी पत्नी गांव में ही रहती है। घटना से एक दिन पूर्व जब वह पंजाब से घर आया तो उसकी पत्नी घर में नही थी। पास पड़ोस के कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध डुमरा गांव के एक युवक के साथ था। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को हो गई थी। इसी बात को लेकर दो दिन पूर्व गांव में पंचायत भी बुलायी गई थी। लेकिन पंचायत में तत्काल कोई हल नहीं निकल पाया। पंचायत के लोगों ने इस मामले को दूसरे दिन पति के सामने हल करने की बात रखी। तब तक गांव में उसे गांव के प्रधान ने अपने घर में रखा। घर आने के बाद उसका पति अपनी पत्नी से मिलने गया। पत्नी को खरी खोटी सुनाकर वह पंचायत होने तक घर लौट गया। इसी बीच महिला शौच के बहाने घर से निकली। घर निकलने के बाद वह फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। कुछ देर तक जब वह नहीं लौटी तो आसपास के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में किसी ने देखा कि महिला फांसी के फंदे से झूल रही है।

chat bot
आपका साथी