पांच शराबी गिरफ्तार

फोटो- 28 एआरआर- 8 कैप्शन- - सघन अभियान चलाकर अलगत्र अलग स्थानों से पांच धराए - प्राथमिकी दर्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 06:44 PM (IST)
पांच शराबी गिरफ्तार
पांच शराबी गिरफ्तार

फोटो- 28 एआरआर- 8

कैप्शन-

- सघन अभियान चलाकर अलगत्र अलग स्थानों से पांच धराए

- प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को भेजा जेल

संसू, भरगामा (अररिया):

अररिया। भरगामा पुलिस ने मंगलवार की संध्या सघन अभियान चलाकर विभिन्न चौक चौराहा से पांच शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया मंडलकारा भेज दिया। मामले को लेकर पांच शराबी के विरूद्ध पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ कर दिया है। जानकारी अनुसार भरगामा थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर बुद्ध चौक महथावा से सुरेन्द्र भगत उर्फ सुरो भगत, संथाल टोला शंकरपुर से मंगल उरांव व रानीगंज थाना के हांसा निवासी मुकेश ¨सह, सिमरबनी पंचायत के छर्रापट्टी निवासी टीरन ऋषिदेव, शंकरपुर फुटानी चौक से संजय मिश्रा को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए पांचो शराबी को चिकित्सीय जांच के लिए पीएचसी ले गया। पीएचसी में डाक्टर ने सभी के शराब के नशा में होने की पुष्टि की। उसके बाद पुलिस ने अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी के फर्द बयान पर पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में अररिया मंडल कारा भेज दिया। अभियान में थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, पुअनि लौधा खड़िया, चंदेश्वर राम, सअनि राम ईश्वर ¨सह, दयानंद ¨सह, चौकीदार राज कुमार पासवान व पुलिस बल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी