पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच झड़प, तीन दर्जन घायल

अररिया। नेपाल में मधेशी आन्दोलन व नाकेबंदी के बीच शुक्रवार को पुलिस व आंदोलनकारी के बीच हुए झड़प में

By Edited By: Publish:Fri, 09 Oct 2015 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2015 09:16 PM (IST)
पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच झड़प, तीन दर्जन घायल

अररिया। नेपाल में मधेशी आन्दोलन व नाकेबंदी के बीच शुक्रवार को पुलिस व आंदोलनकारी के बीच हुए झड़प में तीन दर्जन आंदोलनकारी घायल हो गए। जिसमें चार की स्थिति ¨चताजनक है। इस क्रम नेपाल में पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों ने भी पथराव किया। मौके पर भारतीय क्षेत्र में एसएसबी ने कमान संभालते हुए आंदोलनकारी कों हटाया। जानकारी अनुसार नेपाल में जारी मधेशी आंदोलन के तहत आंदोलनकारियों द्वारा सभासद रेणु यादव के नेतृत्व में नाकाबंदी हेतु भारत नेपाल सीमा के नोमेंसलैंड पर आंदोलनकारी धरने पर बैठ गये। जिसे हटाने के लिए नेपाल पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई यहां तक की महिलाओं को भी नहीं बक्खा गया। जिससे आक्रोशित आंदोलनकारियों ने भी पथराव कर दिया। इस सबंध में सभासद (सांसद) रेणु ने कहा कि नेपाल सरकार बौखला गयी गयी है। उन्होने कहा कि हम लोग शांतिपूण धरना पर बैठे थे कि एकाएक पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे 15-16 कार्यकर्ता घायल हो गए। जिसमें चार कमश: भरत मंडल, रविन्द्र दास, दयानन्द गोयत, संजय यादव का सर फटने से गंभीर स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह दमन नीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।

chat bot
आपका साथी