विवाहित महिला का अपहरण, पुलिस कर रही तहकीकात

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। ह

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 09:23 PM (IST)
विवाहित महिला का अपहरण, पुलिस कर रही तहकीकात

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस मामले में कई तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं।

मंगलवार को इस मामले में फारबिसगंज डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बसमतिया जाकर दोनो पक्षों से पूछताछ की। गायब महिला तीस वर्षीय जहिरून खातुन के ससुर सलामत पंजाबी ने पुलिस को बताया की वार्ड न. आठ निवासी कुमोद यादव पिता रंगीला यादव एवं कुमोद के भाई कुलदीप यादव शनिवार को उसकी बहु को खेत में काम करने हेतु बुलाकर ले गया। शाम तक जब वह वापस नही लौटी तो बहु के संदर्भ में पूछने जब वह कुमोद यादव के घर गया तो उसने बेरूखा जवाब दिया और कहा कि हम किसी का ठेका लेकर नही रखें है। सलामत ने पुलिस को बताया कि शनिवार से ही उसकी बहु जहीरून खातुन एवं कुमोद यादव दोनो गायब है। इधर कुमोद यादव के परिजनों के मुताबिक कुमोद क्षेत्र में सूद पर छोटी-छोटी रकम लगाता था और उसकी वसूली जहीरून खातुन ही करती थी। पुलिस पूरे मामले को खंगालने में जुटी है। मामले को लेकर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस सरगर्मी से गायब दोनो महिला पुरूष की तलाश कर रही है। इस संबंध में नरपतगंज थाने में मामला दर्ज किये जाने की समाचार प्रेषण तक तैयारी चल रही है। डीएसपी अजीत कुमार सिंह नें पूछे जाने पर बताया कि छानबीन चल रही है। गायब जोड़े की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की जायेगी।

chat bot
आपका साथी