अंक प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

अररिया, संसू: टीईटी अभ्यर्थियों के अंक प्रमाणपत्र में हेराफेरी करने के आरोप में सोमवार को जिला शिक्ष

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 11:27 PM (IST)
अंक प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

अररिया, संसू: टीईटी अभ्यर्थियों के अंक प्रमाणपत्र में हेराफेरी करने के आरोप में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक विमल किशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ ने पुलिस के सहयोग से दी है। देर शाम तक लिपिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नही हो पायी थी।

क्यों हुई गिरफ्तारी

क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पूर्णिया अररिया पहुंचकर दक्षता परीक्षा 2014 में दो बार अनुतीर्ण 27 नियोजित शिक्षकों के वेतन वृद्धि की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त नियोजित शिक्षकों के अंक प्रमाण पत्र छेड़छाड़ की गयी है। मौके पर शिक्षा उप निदेशक ने हेराफेरी करवाने में शामिल नियोजित शिक्षकों से भी पूछताछ की। नियोजित शिक्षकों ने स्वीकार किया कि लिपिक के सहयोग से ही अंक प्रमाण पत्र में छेड़ छाड़ की गयी। हालांकि दर्ज प्राथमिकी में क्या-क्या आरोप लगाये गये है इसकी जानकारी देने में शिक्षा विभाग के अधिकारी व पुलिस कतराते रहे। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अंक प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ के लिए व्यापक स्तर पर अवैध वसूली भी की गयी।

इधर आरोप सत्य पाये जाने के बाद शिक्षा उप निदेशक ने इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी को दी। जिला पदाधिकारी ने एसडीओ को गिरफ्तार करवाने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी