छठ पर्व पर नहीं चली मनचलों की मनमानी

फारबिसगंज (अररिया), संसू: फरबिसगंज में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की गयी थी

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 06:20 PM (IST)
छठ पर्व पर नहीं चली मनचलों की मनमानी

फारबिसगंज (अररिया), संसू: फरबिसगंज में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की गयी थी। लगभग सभी छठ घाटों सहित विभिन्न चौक चौराहों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। इससे पूर्व छठ पूजा के अवसर पर इस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं देखी गयी थी। प्रशासनिक व्यवस्था पर लोगों ने खुशी जाहिर की। विधि व्यवस्था को लेकर फारबिसगंज एसडीओ सुभाष नारायण, एसडीपीओ अजित कुमार सिंह, बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ विष्णुदेव सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विपीन कुमार सहित कई पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की छठ घाटों पर सक्रियता देखी गयी। इसके अलावा अररिया डीएसपी ( हेड क्वाटर ) सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्ती में रहे। इससे पूर्व अररिया डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय कुमार वर्मा बुधवार की संध्या फारबिसगंज पहुंचकर विधि व्यवस्था की जायजा लिया तथा स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विभिन्न जगहों पर तैनात किये गये सुरक्षा बलों में एसटीएफ, बीएमपी, एसएसबी, होमगार्ड आदि के जवान शामिल थे। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के कारण असामाजिक तत्वों तथा मनचलों की एक नहीं चली। इधर, अनुमंडल प्रशासन तथा छठ पूजा कमेटियों के कार्यकर्ताओं के द्वारा छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं की सेवा के लिये समय समय पर कई तरह की आवश्यक सूचनाएं माईक पर प्रसारित की जाती रही। छठ घाटों पर पठाखा जलाने के लिये मना किया गया जिससे कोई घायल न हो जाय। वहर नहर तथा तालाब में गहरे पानी का बैनर भी लगाया गया था। सुल्तान पोखर में गोताखोर को नाव से गश्ती लगाते देखा गया। छठ घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था किये गये थे।

chat bot
आपका साथी