शिक्षा विभाग लगाए लगाम, वरना होगा चक्का जाम

= फोटो- 29 एआरआर- 9 कैप्शन- मैट्रिक व इंटर रजिस्ट्रेशन में धांधली को ले अभाविप की बैठक। = कहा, ह

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 08:37 PM (IST)
शिक्षा विभाग लगाए लगाम, वरना होगा चक्का जाम

= फोटो- 29 एआरआर- 9

कैप्शन- मैट्रिक व इंटर रजिस्ट्रेशन में धांधली को ले अभाविप की बैठक।

= कहा, हर स्कूल के शुल्क में है अंतर

- शुल्क के एवज में नहीं दिया जा रहा रसीद

- दशहरा बाद छात्रहित में होगा आंदोलन: अभाविप

अररिया, संसू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक सोमवार को शिवपुरी में आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता कालेज अध्यक्ष आनंद कुमार ने की। इस मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा, पूर्व हो रहे रजिस्ट्रेशन में बरती जा रही धांधली के बारे में चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के तकरीबन सभी उच्च विद्यालयों तथा कालेजों में रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में अधिक राशि ली जा रही है। यही नहीं स्कूल प्रबंधन के द्वारा रसीद नहीं दिया जाना शक को और मजबूत करता है। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल कालेजों के इस व्यवस्था से छात्र व अभिभावकों में रोष है। प्रो. सिंह ने कहा कि स्कूल रसीद निर्गत नहीं करेगी या निर्धारित से अधिक राशि लिया जाएगा तो परिषद सड़क पर उतर कर चक्का जाम करने पर मजबूर हो जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा, कालेज मंत्री आनंद कुमार, सहमंत्री मनोज कुमार, अविनाश चौहान, अमन वर्मा, गजेन्द्र झा, सुशांत गौरव, राजवीर, रमण, गोपाल, विवेक, जितेन्द्र, प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी