रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गन मेटल ग्रे शेड के साथ ABS फीचर में हुई लॉन्च

रॉयल एनफील्ड ने अब क्लासिक 350 स्टैंडर्ड वेरिएंट के गन मेटल ग्रे कलर वेरिएंट को ABS फीचर के साथ अपडेट कर दिया है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 11:37 AM (IST)
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गन मेटल ग्रे शेड के साथ ABS फीचर में हुई लॉन्च
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गन मेटल ग्रे शेड के साथ ABS फीचर में हुई लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। क्लासिक 350 सिग्नल्स एडिशन में एंटी-लॉक ब्रेक्स (ABS) दिए जाने के बाद रॉयल एनफील्ड ने अब क्लासिक 350 स्टैंडर्ड वेरिएंट के गन मेटल ग्रे कलर वेरिएंट को ABS फीचर के साथ अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.80 लाख रुपये (ऑन-रोड) रखी है। जल्द ही क्लासिक 350 ABS के बाकी कलर भी उपलब्ध किए जाएंगे। सिग्नल्स एडिशन की तरह ही क्लासिक 350 गन मेटल ग्रे ABS में डुअल-चैनल यूनिट दी गई है। रॉयल एनफील्ड ने पहले ही कहा था कि वह सरकार द्वारा दी गई 1 अप्रैल 2019 तक की समयसीमा से पहले ही अपने पूरे मॉडल रेंज को सेफ्टी फीचर से अपडेट कर देगी।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ABS में 280mm फ्रंट डिस्क डुअल-पिस्टन फ्रंट कैपिलर्स और रियर डिस्क के साथ सिंगल पिस्टन कैपिलर 240mm दिए गए हैं। ABS यूनिट अब स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले ABS वाले मॉडल करीब 10,000 रुपये ज्यादा महंगे होंगे।

मैकेनिकल कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किए हैं। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ABS में 346cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 19.8bhp की पावर और 28Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सस्पेंशन ड्यूटीज की बात करें तो फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं।

क्लासिक 350 के अलावा रॉयल एनफील्ड पहले से ही क्लासिक 500 और हिमालयन मोटरसाइकिल्स को स्टैंडर्ड ABS फीचर के साथ बेच रही है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 को भी कंपनी ABS स्टैंडर्ड फीचर के साथ लॉन्च करेगी। बता दें, 650 ट्विन्स को कंपनी 14 नवंबर 2018 को लॉन्च करने जा रही है और डीलरशिप पर इनकी पहले से ही बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन बाइक्स की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है।

chat bot
आपका साथी