भारत में 1 अगस्त से सस्ती हो जाएंगी बिजली से चलने वाली सारी गाड़ियां

GST Council ने बिजली से चलने वाले सभी वाहनों पर GST घटा दिया है जिसके चलते 1 अगस्त से पूरे भारत भर में सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सस्ते हो जाएंगे

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 12:45 PM (IST)
भारत में 1 अगस्त से सस्ती हो जाएंगी बिजली से चलने वाली सारी गाड़ियां
भारत में 1 अगस्त से सस्ती हो जाएंगी बिजली से चलने वाली सारी गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप इलेक्ट्रिक कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि 1 अगस्त से पूरे भारत भर में सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सस्ते हो जाएंगे। दरअसल हाल ही में GST Council ने बिजली से चलने वाले सभी वाहनों पर GST घटा दिया है। यानी जिस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने पर आपको 12% का GST देना होता था, अब उसी कार पर केवल 5% GST लगेगा। (मोदी सरकार के नए बिल में 10 गुना ज्यादा कटेगा चालान- नीचे Video में देखें पूरी खबर...)

दरअसल मोदी सरकार लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में जब Modi 2.0 का पहला बजट पेश हुआ था। तब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST हटाने की घोषणा की थी।

सरकार ऐसा क्यों कर रही है?

आप हमेशा देखते होंगे कि ठंड के दिनों में राजधानी दिल्ली SMOG की चादर में डूब जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण हवा में फैला प्रदूषण है। ऐसे में व्हीकल बनाने वाली कंपनियों से लेकर सरकार तक को डर है कि अगर समय रहते सही फैसला नहीं लिया गया। तो न सिर्फ दिल्ली का हाल और भी बदतर होगा बल्कि, दूसरे मेट्रो सिटीज में भी लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा।

इससे क्या फायदा होगा?

इलेक्ट्रिक व्हीकल से Zero Emission होता है। यानी इनसे पर्यावरण को कोई भी नुकसान नहीं है। इलेक्ट्रिक वाहनों से न तो धुंआ निकलता है और न ये आवाज करते हैं।

GST क्यों घटाया गया?

इसका जवाब बहुत सीधा जवाब है। GST को 7% घटाने पर इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते हो गए हैं। ऐसे में अब आम आदमी भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदना ज्यादा पसंद करेगा।

आपको क्या फायदा होगा?

तो GST घटने से आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक बाइक, कार या फिर ई-रिक्शा खरीद सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों में पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलता है। इससे आपको तो फायदा होगा ही साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। यानी आम के आम और गुठलियों के दाम।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी