Volkswagen Polo पर मिल रहा है 1 लाख से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट, देती है 20.14 kmpl का माइलेज

Volkswagen Polo पर 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का Discount Offer मिल रहा है जिसमें Cas Discount और Exchange Bonus शामिल है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 05:00 PM (IST)
Volkswagen Polo पर मिल रहा है 1 लाख से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट, देती है 20.14 kmpl का माइलेज
Volkswagen Polo पर मिल रहा है 1 लाख से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट, देती है 20.14 kmpl का माइलेज

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए Volkswagen Polo लेकर आए हैं, जिसपर कंपनी की तरफ से 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इनमें Cash Discount से लेकर Exchange Bonus तक शामिल हैं। आज हम आपको Volkswagen Polo पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनसे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताएंगे। इससे पहले की हम आगे बढ़े यहां आपको बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यह अलग-अलग डीलर्स पर बदल सकता है। तो डालते हैं एक नजर,

क्या है ऑफर?

Volkswagen Polo पर ग्राहको को कुल 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इनमें 81,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा अगर आप पुरानी कार के बदले नई Volkswagen Polo को खरीदते हैं तो आपको 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Volkswagen Polo की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस- Volkswagen Polo दो इंजन ऑप्शन में आती है। इसका 999 सीसी का 4 सिलेंडर वाला डीजल 4200 आरपीएम पर 90 Ps की पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका 1498 सीसी का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन 6200 आरपीएम पर 76Ps की पावर और 3000-4300 आरपीएम पर 95 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज- कंपनी का दावा है कि Volkswagen Polo का पेट्रोल वेरिएंट 18.78 किमोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, इसका डीजल वेरिएंट 20.14 kmpl का माइलेज देता है।

डायमेंशन- Volkswagen Polo की लंबाई 3971 मिलीमीटर, चौड़ाई 1682 मिलीमीटर और ऊंचाई 1469 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2469 मिलीमीटर है। ब्रेकिंग फीचर्स- Volkswagen Polo के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। कीमत- Volkswagen Polo के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 582,000 रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 734,500 रुपये है।

chat bot
आपका साथी