वेस्पा ने पेश किए तीन नए स्कूटर, अप्रिलिया के स्कूटर्स को देंगे चुनौती

पियाजियो ग्रुप ने अगले साल के लिए वेस्पा स्कूटर के स्पेशल एडिशन पेश किये हैं। ये स्कूटर अमेरिका में पेश किये गए हैं और अमेरिका और कनाडा में बेचे जाएंगे।

By Pramod KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 11:35 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 11:34 AM (IST)
वेस्पा ने पेश किए तीन नए स्कूटर, अप्रिलिया के स्कूटर्स को देंगे चुनौती

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पियाजियो ग्रुप ने अगले साल के लिए वेस्पा स्कूटर के स्पेशल एडिशन पेश किये हैं। ये स्कूटर अमेरिका में पेश किये गए हैं और अमेरिका और कनाडा में बेचे जाएंगे। इनमें Primavera 50th anniversary, Primavera S Yacht Club और Notte मॉडल शामिल हैं। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि कंपनी इन्हें भारत में लॉन्च करेगी या नहीं।

Vespa Primavera की लॉन्चिंग को 50 साल पूरे हो चुके हैं। इसे सबसे पहले 1968 में लॉन्च किया गया था। इसका प्रोडक्शन 1982 में बंद कर दिया गया था। यह स्कूटर वेस्पा का सबसे सफल मॉडल माना जाता है। इसके नए एनिवर्सरी मॉडल में 5-स्पोक डिजाइन के साथ 12 इंच अलॉय व्हील दिए जाएंगे। यह 50 CC और 150 CC इंजन के साथ आएगा। Primavera S स्पेशल एडिशन में फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले वाला फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। यह केवल 150 CC इंजन के साथ आएगा।

वेस्पा Primavera Yacht Club भी 50 CC और 150 CC और वेस्पा GTS Yacht Club 300 CC वर्जन में उपलब्ध होगा। ये व्हाइट कलर और नैवी ब्लू डिटेल्स में आएंगे। इनमें चेस्सी पर स्पेशल ग्राफिक, डायमंड फिनिश वाले रिम्स और फ्रंट शील्ड पर टाई दी गई है। Yacht Club स्पेशल सीरीज में सैडल पर व्हाइट एज दिया गया है।

वहीं वेस्पा Notte ब्लैक लुक में आएगा। इसमें ओपेक ब्लैक चेस्सी के अलावा फ्रंट शील्ड पर टाई, मिरर, हैंडलबार जैसी जगहों पर ग्लोसी ब्लैक डिटेल दी गई हैं। Notte का स्प्रिंट वेरिएंट 50 CC और 150 CC इंजन वर्जन में और GTS 300 Notte 300 CC इंजन वर्जन में उपलब्ध होगा। मार्केट में इनका मुकाबला अप्रिलिया के स्कूटर से होगा।

अप्रिलिया SR150- अप्रिलिया ने कुछ महीने पहले अपना नया क्रॉसऑवर स्पोर्ट्स स्कूटर SR150 रेस को मुंबई में लॉन्च किया था। अप्रिलिया का यह दूसरा प्रोडक्ट है, इससे पहले कंपनी ने 6 महीने पहले SR150 को लॉन्च किया था। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्कूटर में 154.8 cc का 3 वाल्व, एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। जो 10.4 bhp की पॉवर और 11.4Nm का टार्क देता है। इसके अलावा यह स्कूटर CVT ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर पॉवर के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी देगा।

chat bot
आपका साथी