बादशाहत कायम रखने की योजना! रॉयल एनफील्ड इस साल लॉन्च कर सकती है ये 4 धांसू बाइक्स, जानें नाम

रॉयल एनफील्ड को साल 2022 से काफी उम्मीदें हैं जहां इस साल टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी 4 नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें स्क्रैम 411 हंटर 350 शॉटगन 650 और इंटरसेप्टर 650 अपडेटेड वर्जन के नाम शामिल हैं।

By Atul YadavEdited By: Publish:Tue, 11 Jan 2022 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jan 2022 06:51 AM (IST)
बादशाहत कायम रखने की योजना! रॉयल एनफील्ड इस साल लॉन्च कर सकती है ये 4 धांसू बाइक्स, जानें नाम
Upcoming Bikes 2022: रॉयल एनफील्ड इस साल लॉन्च कर सकती है ये 4 धांसू बाइक्स, जानें नाम

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में रॉयल एनफील्ड के दिवानों की कमी नहीं है। यहां के अधिकतर युवाओं की चाहत है रॉयल एनफील्ड की सवारी करना। इसी क्रम में कंपनी इस साल 2022 में अपनी 4 चार शानदार मोटरसाइकिल को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इन बाइक्स की लिस्ट में स्क्रैम 411, हंटर 350, शॉटगन 650 और इंटरसेप्टर 650 आदि शामिल हैं। आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में..

1- शॉटगन 650 (एसजी 650)

कंपनी ने हाल ही में आयोजित EICMA में एसजी 650 कांसेप्ट को पेश किया था, जो रॉयल एनफील्ड एक नई और शानदार एंट्री की है। संभावना जताई जा रही है कि उसी का प्रोडक्शन इस्पेक वर्जन (production-spec version) 2022 के अंत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह बाइक के पहले भी कई बार डेवलपमेंट स्टेप्स में आ चुकी है और साथ ही भारत में कई बार इसका परीक्षण भी किया जा चुका है।

2- हंटर 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है, इसे 2022 के अंत में लॉन्च किया गया था। यह उल्का 350 पर आधारित होगी। इसका अपग्रेड वर्जन इस साल लॉन्च हो सकता है। यह 17 इंच के छोटे मिश्र धातु पहियों के साथ आती है, जो एक किफायती वैरिएंट साबित होगा।‌

3- स्क्रैम 411

स्क्रैम 411 रॉयल एनफील्ड की लेटेस्ट लॉन्चिंग में से एक हो सकती है, जिसे हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में रोड टेस्टिंग के बीच नई स्क्रैम 411 बाइक का एक प्रोटोटाइप देखने को मिला था। बता दें कि कंपनी वर्ष 2022 को स्क्रैम 411 के लॉन्च करके धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार है। इस शानदार एंट्री के साथ यह आने वाले साल का पहला लांच होगा। यह बाइक हिमालयन एडीवी का रोड-बायस्ड वर्जन होने वाली है, जो थोड़ी ज्यादा किफायती कीमत पर मिलेगी।

4- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650

रॉयल एनफील्ड कंपनी 2022 धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी नए साल में MY अपडेट पेश करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक अपडेटेड बुलेट 350 भारतीय बाजारों में देखने को मिल सकती है, बता दें कि इसके साथ ही कंपनी को इंटरसेप्टर 650 पर एक नए निकास लेआउट का परीक्षण करते हुए भी देखा गया था।

chat bot
आपका साथी