Made In India Cars: ये हैं देश की टाॅप 3 मेड इन इंडिया कार, शुरुआती कीमत महज 1 लाख रुपये
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 2002 में भारतीय ऑटोमोबाइल की दिशा को बदलने के लिए स्कोर्पियो को लाॅन्च किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो को समूह की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया और यह पहला वाहन था जिसे कंपनी ने पूरी तरह से भारत में तैयार किया।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Top Made in India Cars: भारत में कई विदेशी कंपनियां आज अपने पैर जमा चुकी हैं, लेकिन हमें अपनी स्वदेशी कंपनियों को एक बार याद जरूर कर लेना चाहिए। जो भारत में 'मेड इन इंडिया' को बढ़ावा देती हैं। दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बनने की अपनी यात्रा पर भारत कई अनोखे वाहनों को लाॅन्च कर चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत में तैयार किए गए हैं, और हमें उन पर गर्व होना चाहिए।
Tata Nano: टाटा नैनो हमारी सूची की पहली कार है। नैनो रतन टाटा के दिमाग की उपज थी। यह उनकी सबसे प्रिय गाड़ियों में से एक थी। जिसे आम आदमी को सुरक्षित परिवहन के साधन उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था। इस कार ने उन लोगों के कार खरीदनें के सपने को पूरा किया जो ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते थे। टाटा ने नैनो को दुनिया की सबसे सस्ती कार के रूप में लॉन्च किया।
Mahindra Scorpio: महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 2002 में भारतीय ऑटोमोबाइल की दिशा को बदलने के लिए स्कोर्पियो को लाॅन्च किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो को समूह की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया और यह पहला वाहन था जिसे कंपनी ने पूरी तरह से भारत में तैयार किया। जिसे महज 23 इंजीनियरों की एक छोटी टीम द्वारा पूरी किया गया।
DC Avanti: डीसी अवंती इस कार को लेकर आजकल चर्चा का बाजार गर्म है। लेकिन इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता कि यह भारत की पहली 'मेड इन इंडिया' स्पोर्ट्सकार थी। भारतीय परिस्थितियों के लिए निर्मित डीसी अवंती को एक स्पोर्ट्स कार के रूप में बेहद सस्ती कीमत में लॉन्च किया गया था। डीसी अवंती ने एक उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस की पेशकश की। जो पूरी तरह से सड़क की स्थिति के अनुकूल है।