टॉप 10 टू-व्हीलर्स में होंडा एक्टिवा ने हीरो स्पलेंडर को पछाड़ा, जानिए कैसे

हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्पलेंडर वित्त वर्ष 2016-17 में टॉप 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में तीन साल बाद दूसरे स्थान पर आई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 11:42 AM (IST)
टॉप 10 टू-व्हीलर्स में होंडा एक्टिवा ने हीरो स्पलेंडर को पछाड़ा, जानिए कैसे
टॉप 10 टू-व्हीलर्स में होंडा एक्टिवा ने हीरो स्पलेंडर को पछाड़ा, जानिए कैसे

नई दिल्ली (जेएनएन)। हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्पलेंडर वित्त वर्ष 2016-17 में टॉप 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में तीन साल बाद दूसरे स्थान पर आई है। पहले स्थान पर अपना दबदबा कायम रखने वाली स्पलेंडर वित्त वर्ष 2016-17 में होंडा एक्टिवा से पिछड़ गई है।

तीन साल बाद स्पलेंडर हुई पीछे
हीरो स्पलेंडर साल 2013-14 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट में लगातार पहले स्थान पर बनी हुई थीं। स्पलेंडर के मुकाबले होंडा एक्टिवा साल 2013-14 में 591498 यूनिट्स, 2014-15 में 393562 यूनिट्स और 2015-16 में 19715 यूनिट्स से पीछे रही है। साल 2016-17 में होंडा एक्टिवा ने बाजार में अपना दबदबा बढ़ाया और हीरो स्पलेंडर को 209005 यूनिट्स से पछाड़ दिया।

स्पलेंडर की बिक्री में गिरावट का कारण
हीरो स्पलेंडर की बिक्री गिरने का कारण औसत मानसून और ग्रामीण जनसंख्या के हाथों की डिस्पोजेबल आय है। फसलों में कच्चापन और खराबी के चलते ग्रामीण इलाकों में मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है। जहां इन क्षेत्रों में अधिकतम बिक्री हुआ करती थी, वहीं अब इधर मोटरसाइकिल की बिक्री में सीधा प्रभाव पड़ा है।

एक्टिवा की मार्च महीने में बिक्री
मार्च 2017 की बात करें तो होंडा एक्टिवा की शहरी क्षेत्रों में काफी ज्यादा बिक्री बढ़ी है। मार्च महीने में एक्टिवा की 239,339 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2016 में इसकी 219,926 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

chat bot
आपका साथी