भारत में बनी ये 10 कारें विदेशों में हो रहीं हिट

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका की कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स इंडिया भारत से एक्सपोर्ट के मामले में सबसे आगे रही है। इनके अलावा फोर्ड, निसान, हुंडई, फॉक्सवैगन की कारें भी एक्सपोर्ट हुई हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Wed, 25 Oct 2017 03:45 PM (IST) Updated:Sun, 29 Oct 2017 10:00 AM (IST)
भारत में बनी ये 10 कारें विदेशों में हो रहीं हिट
भारत में बनी ये 10 कारें विदेशों में हो रहीं हिट

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार दुनिया का तीसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजार के रूप में उभर कर सामने आया है। यही बड़ी वजह है कि कई विदेशी कार कंपनियों ने भारत को अपने व्यापार का मुख्य गढ़ बना लिया है। इनमें से कुछ विदेशी कंपनियां तो भारत में अपनी कारें बना कर विदेशों में एक्सपोर्ट कर रही हैं और वहां उनकी कारों को काफी पसंद भी किया जा रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका की कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स इंडिया भारत से एक्सपोर्ट के मामले में सबसे आगे रही है। आज हम आपको अपनी खबर में उन 10 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत में तैयार होकर विदेशों में हिट हो रही हैं।

1. शेवरले बीट

वित्त वर्ष 2017-18 की पहली छमाही में जनरल मोटर्स की इंडियन सब्सिडियरी शेवरले की छोटी कार बीट ने एक्सपोर्ट के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। हालांकि भारत में यह कार इस साल दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी क्योंकि कंपनी केवल एक्सपोर्ट पर फोकस करेगी। अप्रैल-सितंबर 2017-18 में कंपनी ने 45,222 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 30,613 यूनिट्स का था। जनरल मोटर्स एक्सपोर्ट के लिए बीट का लेफ्ट हैंड ड्राइव वर्जन बनाती है और उसे चिले, सेंट्रल अमेरिका, पेरू और अर्जेंटीना जैसे देशों में एक्सपोर्ट कर रही है।

2. फॉक्सवैगन वेंटो

एक्सपोर्ट की सूची में वेंटो का नाम दूसरे स्थान पर आ गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 41,430 यूनिट्स का निर्यात किया है। अप्रैल-सितंबर 2016 में कंपनी ने 34,598 यूनिट्स का निर्यात किया था।

3. फोर्ड ईकोस्पोर्ट

एक्सपोर्ट के मामले में तीसरे स्थान पर फोर्ड की इकोस्पोर्ट शामिल है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसके एक्सपोर्ट में कमी आई है क्योंकि पिछले साल यह कार नंबर वन पोजिशन पर थी। वित्त वर्ष 2017-18 की पहली छमाही में इकोस्पोर्ट की 39,935 यूनिट्स का निर्यात हुआ है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 42,354 यूनिट्स का था।

4. फोर्ड फीगो

फोर्ड की दूसरी कार फीगो का भी एक्सपोर्ट बढ़ा है। यह कार एक्सपोर्ट के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली छमाही में कंपनी ने इसकी 26,331 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 17,518 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।

5. हुंडई क्रेटा

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई की क्रेटा इस सूची में पांचवे स्थान पर है। क्रेटा की अप्रैल-सिंतबर 2017 में 25,940 यूवनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में इसकी 24,485 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थीं।

6. हुंडई ग्रैंड i10

हुंडई की दूसरी कार ग्रैंड i10 एक्सपोर्ट होने के मामले में छठवे स्थान पर है। पिछले साल के मुताबले इस बार इसके एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली छमाही में कंपनी ने इसकी 19,719 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 24,162 यूनिट्स था।

7. मारुति सुजुकी बलेनो

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बलेनो इस सूची में सातवें स्थान पर है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 18,860 यूनिट्स एक्सपोर्ट की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंनपी ने 22,997 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थी। इस आंकड़ों से देखें तो इसके भी एक्सपोर्ट में कमी आई है।

8. फोर्ड एस्पायर

आठवें नंबर पर फोर्ड की एस्पायर इस सूची में शामिल है। फोर्ड ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में इसकी 16,081 यूनिट्स एक्सपोर्ट की है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 13,949 यूनिट्स का था। पिचले साल यह दसवें स्थान पर थी।

9. निसान सनी

इस लिस्ट में निसान सनी भी शामिल हो गई है। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर महीने में इसकी 13,847 यूनिट्स एक्सपोर्ट की है।

10. निसान माइक्रा

निसान की दूसरी कार माइक्रा के एक्सपोर्ट में तेजी देखी गई है। कंपनी ने इस अवधि में माइक्रा की 13,599 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है। इससे बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में इसकी 39,017 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थी। 

chat bot
आपका साथी