बलेनो और हुंडई आई20 के मुकाबले में टाटा उतारेगी नई हैचबैक, जानिये कब होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स अगले साल के अंत तक 45X कॉन्सेप्ट पर बेस्ड प्रीमियम हैचबैक लाएगी।

By Pramod KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 06:20 PM (IST)
बलेनो और हुंडई आई20 के मुकाबले में टाटा उतारेगी नई हैचबैक, जानिये कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स अभी दो नए वाहनों पर काम कर रही है। इसमें से एक 5 सीटर एसयूवी हैरियर होगी, जो अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। इसके बाद कंपनी 45X कॉन्सेप्ट पर बेस्ड प्रीमियम हैचबैक लाएगी। इसे इस साल के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

इस कार की अभी टेस्टिंग चल रही है और इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। लीक हुई तस्वीरों में इसके प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा लुक दिखाई दे रहा है। लॉन्चिंग के बाद इस कार को मारुति सुजकी बलेनो, हुंडई इलायट i20, होंडा जैज जैसी कारों से चुनौती मिलेगी। इसे अगले साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

टाटा 45X कॉन्सेप्ट की डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 4,253 mm, चौड़ाई 1,850 mm और ऊंचाई 1,451 mm है। इसका व्हीलबेस 2630 mm है। माना जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर रेवरट्रोन पेट्रोल और 1.6 लीटर रेवोट्रोक डीजल इंजन दिया जा सकता है।

यह कार ओमेगा प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कंपनी का पहला प्रोडक्ट होगा। इसमें स्वीपिंग बोनट, हैविली रेकेड विंडशील्ड, शॉर्ट ओवरहैंग्स, स्मॉल फ्रंट ग्रिल एरिया, शार्पर फ्रंट बंपर और स्पोर्टी अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।

टाटा की प्राइस स्ट्रैटजी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 5.8-9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है। माना जा रहा है कि बाद में कंपनी इसका JTP वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा 2020 के अंत तक इसका सेडान वर्जन भी उतार सकती है।

मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई आई20 से होगा मुकाबला

टाटा की इस नई कार का मुकाबला मारुति की बलेनो और हुंडई की आई 20 से होगा। इस समय ये दोनों ही कारें भारत में काफी पसंद की जा रही हैं। दोनों ही कारें पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध हैं। देखना होगा कि टाटा की यह कार आने के बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और कितना तगड़ा होता है।

chat bot
आपका साथी