अगर बुलेट की सवारी नहीं है आपको पसंद तो इन 5 बाइक्स पर आजमाइए हाथ

अगर आपको बुलेट की सवारी नहीं है पसंद तो ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन हैं आपके लिए

By Bani KalraEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 10:14 AM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 11:34 PM (IST)
अगर बुलेट की सवारी नहीं है आपको पसंद तो इन 5 बाइक्स पर आजमाइए हाथ
अगर बुलेट की सवारी नहीं है आपको पसंद तो इन 5 बाइक्स पर आजमाइए हाथ

नई दिल्ली (बनी कालरा)। बुलेट चले तो दुनिया रास्ता दे, जी हां ये पंच लाइन तो आपको याद ही होगी। बुलेट के प्रति लोगों की दीवानगी कभी कम नहीं हुई, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें बुलेट चलाना पसंद नहीं है और इसकी जगह वो दूसरे ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। यदि आप बुलेट की जगह किसी अन्य बाइक को खरीदना चाहते है तो यहां हम आपके लिए कुछ खास पावरफुल- क्रूज बाइक्स लेकर आये हैं जो बुलेट की कीमत के आस-पास की रेंज में हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

सुजकी इंट्रूडर

कीमत: 1.02 लाख रुपये

सबसे पहले बात करते हैं सुजुकी की इंट्रूडर के बारे में, इस बाइक का अनौखा डिजाइन इसे अपने सेगमेंट की दूसरी बाइक्स के मुकाबले थोड़ा अलग है। इस बाइक में 155cc का इंजन लगा है जो 14.6 bhp पावर और 14 Nm टॉर्क जेनरेट करता है यह इंजन फ्यूल इंजेक्टेड से लैस है। इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियर दिए हैं। इस बाइक की कीमत 1.02 लाख रुपये है।

UM रेनेगेड कमांडो

कीमत: 1.82 लाख रुपये

कुछ समय यह अमेरिकी का यह ब्रैंड भारत में आया और क्रूज बाइक सेगमेंट में एंट्री ली। इस बाइक में 279cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस यह इंजन 25bhp की पावर और 21.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 18 लीटर का फ्यूल टैंक और 172kg वजन है। अगर आप बुलेट को पसंद नहीं करते तो यह बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

UM रेनिगेड क्लासिक

कीमत: 2 लाख रुपये

इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपये है इसका स्टाइल आपको पसंद आएगा और यह बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 को सीधे टक्कर देती है। इंजन की बात करें तो बाइक में लगा है 279cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस यह इंजन 25bhp की पावर और 21.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो कंपनी की कमांडो में लगा है। इस बाइक की खासियत इस आरामदायक राइड है।

महिंद्रा मोजो

कीमत: 1.73 लाख रुपये

स्टाइल और मस्कुलर के मामले में महिंद्रा की मोजो ने भी बाजार में अच्छी पकड़ बनाई हुई है। कंपनी ने R&D में पांच साल के निवेश के बाद इसे पेश किया था। यह बाइक हाई ग्राउंड क्लियरेंस, पावरफुल इंजन और लंबी दूरी की यात्रा के लिए कंफर्टसीट से लैस है। महिंद्रा मोजो में 295cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस यह इंजन 27bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पिरेली टायर्स, ट्विन हैडलैंप्स और डुअल एग्जॉस्ट लगाए गए हैं।

 

बजाज एवेंजर क्रूज 220

कीमत: 95,923 रुपये

भारतीय बाजार में बजाज की एवेंजर सस्ती क्रूजर बाइक के तौर पर जानी जाती है। इस बाइक की आरामदायक राइड और इसका स्टाइल आज भी जवां दिलो की धड़कन है। इस बाइक में 220cc, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 19bhp की पावर और 17.50Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की लो सीट पोजीशन, लम्बा व्हीलबेस, विंडशील्ड जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की खास बाइक बनाते हैं। इसके अलावा बाइक में अब LED हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है।

chat bot
आपका साथी