JLR ने भारत में लॉन्च की रेंज रोवर वेलार, वोल्वो XC90 से होगा मुकाबला

जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी रेंज रोवर वेलार को लॉन्च कर दिया है। इसका मुकाबला वोल्वो XC 90 से होगा

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2017 01:49 PM (IST) Updated:Thu, 07 Dec 2017 01:49 PM (IST)
JLR ने भारत में लॉन्च की रेंज रोवर वेलार, वोल्वो XC90 से होगा मुकाबला
JLR ने भारत में लॉन्च की रेंज रोवर वेलार, वोल्वो XC90 से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी रेंज रोवर वेलार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 78.83 लाख रुपये से लेकर 1.37 करोड़ रुपये तक रखी है। कंपनी ने इसे इवोक और रेंज रोवर स्पोर्ट के बीच रखा है।

वेलार तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें दो डीजल इंजन और एक पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 2.0 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 177bhp की पावर जनरेट करता है। वहीं, 3.0 लीटर V6 इंजन 296bhp की पावर जनरेट करता है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 247bhp की पावर जनरेट करता है।

रेंज रोवर वेलार R-डायनामिक और पहला एडिशन वर्जन तीन पावरट्रेन S, SE और HSE वेरिएंट में उपलब्ध है। नई रेंज रोवर वेलार में फीचर्स के तौर पर नया इंटीरियर डिजाइन दिया गया है।

वोल्वो XC 90 से होगा मुकाबला:

रेंज रोवर वेलाव का मुकाबला वोल्वो XC 90 से होगा। Volvo ने भारत में अपनी नई फर्स्ट प्लग इन हाइब्रिड SUV XC90 T8 एक्सीलेंस को हालही में लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 1.25 करोड़ रूपये रखी है। पॉवरफुल होने के साथ-साथ इसमें बेहतर माइलेज भी मिलेगी। इंजन की बात करें तो कार में XC90 प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में 2.0 लीटर के सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगी। यह 407bhp और 640nm का टार्क देती है। 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इस SUV को सिर्फ 5.6 सेकेंड़ का वक्त लगता है। XC90 T8 एक्सीलेंस को फुल चार्ज होने में सिर्फ 2.5 घंटे का समय लगता है जिसके बाद एक दिन 80 किलोमीटर तक का सफर यह तय कर सकती है और इसका एमिशन 49g/km CO2 है जोकि काफी कम है। XC90 में ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी मिलेगी। जबकि ड्राइविंग के लिए इसमें तीन मोड दिए गए है जिनमें है प्योर, हाइब्रिड और पावर मोड होंगे।  

chat bot
आपका साथी