हुंडई क्रेटा को चुनौती देने Nissan की Kicks भारत में देगी दस्तक

निसान की नई किस्क की अनुमानित कीमत 11-15 लाख रुपये हो सकती है। नई किस्क में ज्यादा स्पेस तो होगा ही साथ ही यह टेक्नोलॉजी के मामले में भी बेहतर होगी।

By Bani KalraEdited By: Publish:Mon, 06 Aug 2018 03:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 04:16 PM (IST)
हुंडई क्रेटा को चुनौती देने Nissan की Kicks भारत में देगी दस्तक
हुंडई क्रेटा को चुनौती देने Nissan की Kicks भारत में देगी दस्तक

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारतीय कार बाजार में निसान अपनी नई SUV को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में लॉन्च होने वाली निसान किस्कथोड़ी अलग होगी अतर्राष्ट्रीय मार्केट में बिकने वाले मॉडल से, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जनवरी 2018 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

निसान की नई किस्क की अनुमानित कीमत 11-15 लाख रुपये हो सकती है। नई किस्क में ज्यादा स्पेस तो होगा ही साथ ही यह टेक्नोलॉजी के मामले में भी बेहतर होगी। निसान की नई किस्क का मुकाबला हुंडई की क्रेटा, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और रेनो कैप्टर जैसी कारों से होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई किस्क भारत के हिसाब से डिजाइन की जाएगी औए यह अपने ग्लोबल मॉडल से अलग होगी। इसके इंटीरियर में काफी स्पेस मिलेगा, साथ ही इसमें कनेक्टिविटी तकनीक को भी अपडेट किया जायेगाहै। निसान के लिए किक्स उनका एक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा।

भारत में निसान ग्रुप के लिए SUV किक्स काफी महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा, इससे पहले ग्रुप की कई कार बिक्री के मामले में पीछे रह गई हैं। निसान किक्स एक दमदार SUV होगी। मैन्युअल के साथ कंपनी इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की भी सुविधा देगी। फिलहाल भारत में ऑटोमेटिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है ऐसे में अब निसान भी इस सेगमेंट में काफी नए मॉडल लाएगी।

chat bot
आपका साथी