भारत की पहली Jeep Grand Cherokee Trackhawk के मालिक बने धोनी, जानें इस SUV में क्या है खास

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि MS Dhoni जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक हाई- परफॉर्मेंस एसयूवी (Jeep Grand Cherokee Trackhawk) के मालिक बने हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 11:29 AM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 11:29 AM (IST)
भारत की पहली Jeep Grand Cherokee Trackhawk के मालिक बने धोनी, जानें इस SUV में क्या है खास
भारत की पहली Jeep Grand Cherokee Trackhawk के मालिक बने धोनी, जानें इस SUV में क्या है खास

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कारों और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। हाल ही में MS Dhoni जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक हाई- परफॉर्मेंस एसयूवी (Jeep Grand Cherokee Trackhawk) के मालिक बने हैं। इस बात की जानकारी धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है, उन्होंने धोनी को टैग करते हुए कहा कि, रेड बीस्ट तुम्हारा स्वागत है। आखिरकार माही तुम्हारा खिलौना आ ही गया। रियली मिसिंग यू। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत की पहली Grand Cherokee Trackhawk है। फिलहाल धोनी जम्मू और कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में तैनात हैं।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 6.2 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 HEMI इंजन दिया गया है जो कि 707 बीएचपी की पावर और 875 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी पावरफुल है।

स्पीड

स्पीड की बात की जाए तो यह एसयूवी महज 3.62 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

कैबिन की बात की जाए तो ट्रैकहॉक में 8.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसी के साथ केबिन में नप्पा लैदर सीट्स स्टेंडर्ड के तौर पर मिलती हैं और वहीं ऑप्शनल पैकेज के तौर पर सिग्नेचर लेदर इंटीरियर पैकेज का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें पूरा केबिन ब्लैक या डार्क रूबी रेड और अन्य फीचर्स के साथ आएगा। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि धोनी की Grand Cherokee Trackhawk का इंटीरियर किस कदर कस्टमाइज हुआ होगा।

जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक लाल रंग की है, क्योंकि साक्षी ने जिसकी फोटो शेयर की है वह लाल रंग की है, फिलहाल इसका इंटीरियर कैसा होगा इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। धोनी पास इसके अलावा पहले ही कई महंगी लग्जरी कारों के साथ महंगी बाइक्स भी मौजूद हैं। उन्होंने अपने घर पर कई बेहतरीन कारों और बाइक्स का कलेक्शन रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें: नकली Helmet हो सकता है आपके लिए खतरनाक, हमेशा ऐसे खरीदें ISI प्रमाणित हेल्मेट

यह भी पढ़ें: मानसून के मौसम में ऐसे चलाएंगे कार तो दुर्घटना से हमेशा रहेंगे दूर

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी