Maruti Suzuki की वित्त वर्ष 2018-19 में 4.7% की बढ़ोतरी, जानें 12 महीने में कितने बेचे वाहन

Maruti Suzuki की मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में 5.5% की बढ़त के साथ 1240854 यूनिट्स की बिक्री की है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 02:14 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 02:15 PM (IST)
Maruti Suzuki की वित्त वर्ष 2018-19 में 4.7% की बढ़ोतरी, जानें 12 महीने में कितने बेचे वाहन
Maruti Suzuki की वित्त वर्ष 2018-19 में 4.7% की बढ़ोतरी, जानें 12 महीने में कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki ने वित्त वर्ष 2018-19 अब तक की अच्छी बिक्री के साथ खत्म किया है। कंपनी ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 में 4.7 फीसद की बढ़त के साथ 1,862,449 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें घरेलू बाजार में 1,753,700 यूनिट्स और निर्यात में 108,749 यूनिट्स शामिल है। इससे बीते वित्त वर्ष (2017-18) में कंपनी ने 1,779,574 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Maruti Suzuki की मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में 5.5% की बढ़त के साथ 1,240,854 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अप्रैल से मार्च 2017-18 में यह आंकड़ा 1,175,658 यूनिट्स का रहा था। वहीं, मिड-साइज Ciaz की बिक्री की बात करें तो समान अवधि में 21.6 फीसद की गिरावट के साथ 46,169 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष (2017-18) में यह आंकड़ा 58,913 यूनिट्स का था।

मारुति सुजुकी के अगर यूटिलिटी व्हीकल्स की बात करें तो वित्त वर्ष 2018-19 में 4.1 फीसद की बढ़त के साथ 264,197 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष (2017-18) में यह आंकड़ा 253,759 यूनिट्स का रहा था। वहीं, Omni और Eeco की बिक्री की बात करें तो अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक कंपनी ने 15.1 फीसद की बढ़त के साथ 178,606 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 155,137 यूनिट्स का रहा था। घरेलू बाजार में बेचे गए कुल पैसेंजर व्हीकल्स की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 5.3 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,729,826 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक यह आंकड़ा 1,643,467 यूनिट्स का रहा था।

हल्के कमर्शियल व्हीकल Super Carry की वित्त वर्ष 2018-19 में 138 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 23,874 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,033 यूनिट्स का रहा था।

यह भी पढ़ें:

TVS Victor CBS भारतीय बाजार में 54,682 रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च

Volkswagen ने Polo, Ameo और Vento के लिए पेश किया स्पेशल Black & White एडिशन

chat bot
आपका साथी