भारत में नए अवतार में लॉन्च हुईं ये 4 SUVs, जानें क्यों हैं पहले से खास?

Mahindra Xuv300 AMT Nissan Kicks XE से लेकर 2019 Renault Duster Facelift और Hyundai Creta Sports Edition हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 11:04 AM (IST)
भारत में नए अवतार में लॉन्च हुईं ये 4 SUVs, जानें क्यों हैं पहले से खास?
भारत में नए अवतार में लॉन्च हुईं ये 4 SUVs, जानें क्यों हैं पहले से खास?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra, Renault, Nissan और Hyundai ने हाल ही में अपनी SUVs को नए अवतार में लॉन्च किया है। इनमें Mahindra Xuv300 AMT, Nissan Kicks XE से लेकर 2019 Renault Duster Facelift और Hyundai Creta Sports Edition शामिल है। इन सभी SUVs में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें से कई SUVS में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। आज हम आपको इन SUVs के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। (नई कार और बाइक खरीदने से पहले नीचे दिए वीडियो को जरूर देखें...)

Mahindra XUV300 AMT

Mahindra ने अपनी XUV300 का AMT वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट SUV में ऑटो शिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके W8 और W8 (O) में आपको ऑमोमेटेट ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। W8 ट्रिम की कीमत 11.50 लाख रुपये है, तो वहीं, W8 (O) की कीमत 12.70 लाख रुपये है। मैनुअल ट्रांसमिशन के मुकाबले AMT वर्जन 55,000 रुपये ज्यादा महंगा है। यहां इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इसके केवल डीजल वेरिएंट में AMT को शामिल किया गया है। यानी अगर आप इसके पेट्रोल वेरिएंट को खरीदते हैं,तो इसमें आपको केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा।

Nissan Kicks XE

Nissan ने अपनी Kicks का नया बेस वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है। नया XE वेरिएंट डीजल वर्जन में शामिल किया गया है, जो मौजूदा XL वेरिएंट से 1.2 लाख रुपये सस्ता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 50 से ज्यादा फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और सेंट्रल डोर लॉक शामिल है। इस कॉम्पैक्ट SUV में आपको सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

(भारत में बदल गए ट्रैफिक के सारे नियम, अब 10 गुना ज्यादा कटेगा चालान...)

2019 Renault Duster facelift

Renault ने अपने Duster का facelift वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है, जो 12.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। वहीं, अगर बदलावों की बात करें तो इसमें नए हेडलैंप्स, नया फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके रेल रूफ्स की डिजाइन को बदल दिया गया है। साइज के हिसाब से ये Creta की तरह है, लेकिन कीमत के मामले में ये ECO Sport सेंगमेंट में आ चुकी है।

Hyundai Creta Sports Edition

Hyundai ने अपनी Creta का Sports Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए हैं। इसके 1.6-लीटर पेट्रोल वर्जन की कीमत 12.78 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 14.13 लाख रुपये है। Sports Edition दो कलर वेरिएंट में Available है। इनमें Phantom Black और Polar White शामिल है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी