16 लाख रुपये की कटौती हुई जगुआर की इस SUV में, BMW X5 से मिलेगी चुनौती

जगुआर F-Pace की अब भारत में कीमत 60.02 लाख रुपए है।फिलहाल भारत में सिर्फ इसके 2.0 लीटर डीजल वैरिएंट को ही असेंबल किया जा रहा है और इसी वैरिएंट की बिक्री की जाएगी।

By Bani KalraEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 11:13 AM (IST)
16 लाख रुपये की कटौती हुई जगुआर की इस SUV में, BMW X5 से मिलेगी चुनौती
16 लाख रुपये की कटौती हुई जगुआर की इस SUV में, BMW X5 से मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (जेएनएन)। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपनी अपनी पहली SUV F-Pace को भारत में असेंबल करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से कंपनी ने इसकी कीमत में भी भारी कटौती कर दी है। CBU (पूरी तरह से निर्मित) यूनिट के मुकाबले CKD (असेंबल की जाने वाली) यूनिट की कीमत 16 लाख रुपए कम रहेगी। जगुआर F-Pace की अब भारत में कीमत 60.02 लाख रुपए है।

फिलहाल भारत में सिर्फ इसके 2.0 लीटर डीजल वैरिएंट को ही असेंबल किया जा रहा है और इसी वैरिएंट की बिक्री की जाएगी। जबकि अन्य वैरिएंट भी भारत में जल्दी ही असेंबल किए जाएंगे। इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है जिसे जो 180PS पावर और 430Nm का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इस इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल किया है। सेफ्टी के लिए इसमें कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है जिसमें इसमें लगे 6 एयरबैग्स खास हैं। कार के 2018 मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसी महीने के अंत तक डिलिवरी भी शुरू हो जएगी।

BMW X5 से होगा मुकाबला

जगुआर F-Pace का सीधा मुकाबला BMW की X5 के साथ होगा जोकि पेट्रोल के साथ डीजल इंजन में भी उपलब्ध हैं।कीमत की बात करें तो BMW X5 xDrive35i डिजाइन प्योर एक्सपीरियंस की कीमत 73.50 लाख रुपये हैं। यह एक बेहद स्पोर्टी गाड़ी है। हर तरह के रास्तों पर इसे चलाया जा सकेगा। कम्फर्ट के मामले में यह बेहतर है इसमें न केवल पावर मिलेगी बल्कि माइलेज के लिहाज से भी यह बेहतर साबित होंगी।

BMW X5, xDrive35i 2979cc पेट्रोल इंजन पॉवर: 306hp टार्क: 400Nm 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 0-100 सिर्फ 6.5 सेकंड्स
 

chat bot
आपका साथी