लेक्सस LS 500h भारत में इस दिन होगी लॉन्च, BMW 7 सीरीज से होगा मुकाबला

लेक्सस अपनी LS 500h सेडान को 15 जनवरी 2018 में लॉन्च करने जा रही है। इसका मुकाबला BMW 7 सीरीज से होगा

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 02:57 PM (IST)
लेक्सस LS 500h भारत में इस दिन होगी लॉन्च, BMW 7 सीरीज से होगा मुकाबला
लेक्सस LS 500h भारत में इस दिन होगी लॉन्च, BMW 7 सीरीज से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जापान की लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेक्सस अपनी LS सेडान को 15 जनवरी 2018 में लॉन्च करने जा रही है। भारत में आने वाली इस हाइब्रिड मॉडल का नाम LS 500h है। कंपनी ने इसे सबसे पहले 2017 डेट्रॉयट मोटर शो के दौरान पेश किया था। कंपनी इस कार की अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आसपास रख सकती है। इंटीरियर की बात करें तो कार में हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन से लैस सीटें दी जाएंगी। इन सीटों को 28 विभिन्न तरीकों से अडजस्ट कर सकेंगे।

लेक्सस LS 500h 5.2 मीटर लंबी और इसका व्हीलबेस 3.1 मीटर का है। कार में 3.5 लीटर V6 पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। यह इंजन मोटर्स के साथ मिलकर 354hp की पावर जनरेट करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कार को पहले से ही बेचा जा रहा है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है।

BMW 7 सीरीज से होगा मुकाबला:

लेक्सस LS 500h का मुकाबला BMW 7 सीरीज से होगा। BMW 7 सीरीज 730Ld में 3 लीटर इन लाइन सिक्स सिलेंडर ऑयल बर्नर ट्यून इंजन लगा है। यह इंजन 4,000rpm पर 261bhp की पावर और 1500-2500rpm पर 620Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 7 सीरीज डीजल को 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 6.2 सेकंड़ का वक्त लगता है। इस कार की कीमत शुरुआती कीमत 1.47 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।  

chat bot
आपका साथी