Maruti Suzuki Omni भारतीय सड़कों को कहेगी अलविदा, 34 साल पुरानी कार इन वजहों से होगी बंद

Maruti Suzuki अपनी सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक Omni के उत्पादन को बंद करेगी

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 12:46 PM (IST)
Maruti Suzuki Omni भारतीय सड़कों को कहेगी अलविदा, 34 साल पुरानी कार इन वजहों से होगी बंद
Maruti Suzuki Omni भारतीय सड़कों को कहेगी अलविदा, 34 साल पुरानी कार इन वजहों से होगी बंद

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki अपनी सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक Omni के उत्पादन को बंद करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर 2020 से जब भारत न्यू व्हीकल्स सेफ्टी असेस्मेंट (BNVSAP) लागू होगा, तब कंपनी अपनी इस कार को बनाना बंद कर देगी।

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भारगव ने कहा, "कुछ चुनिंदा मॉडल्स आने वाले सुरक्षा मापदंडों पर नहीं उतर सकते हैं, इनमें Maruti Omni भी शामिल है।" भारगव ने आगे कहा, "Maruti 800 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल था लेकिन हमें इसे बंद करना पड़ा, ऐसे ही हमें Maruti Omni के उत्पादन को भी बंद करना पड़ेगा।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सुरक्षा कारणों के चलते इस कार के उत्पादन को बंद करेगी। वहीं, Eeco Van और एंट्री लेवल Alto 800 जैसी कारों पर भी सुरक्षा फीचर्स को लेकर कंपनी काम कर रही है।  कंपनी का कहना है कि आने वाले सुरक्षा मापदंडों पर ये कारें खरी नहीं उतर पाएंगी, जिसको लेकर इंजीनियर्स की टीम लगातार काम कर रही है।

यहां जानना जरूरी है कि Maruti Suzuki Omni को साल 1984 में लॉन्च किया गया था। यह भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक रही है। 34 साल पुरानी इस कार में दो बार बदलाव किए गए। 1998 में कार में पहली बार बदलाव किया गया, जहां इसमें हेडलैंप्स के साथ इसके स्टॉन्स को थोड़ा चौड़ा किया गया। वहीं, साल 2005 में इसकी डिजाइन को थोड़ा सुधारा गया और इसमें नया डैशबोर्ड दिया गया।

Maruti Suzuki Omni में 796सीसी, 3-सिलिंडर इंजन लगा है। कार 4-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस है।

यह भी पढ़ें:

2022 तक भारत की सड़कों पर दिखेंगे लाखों इलेक्ट्रिक वाहन
Royal Enfield Classic 350 Vs Royal Enfield Bullet 350: कीमत और फीचर्स में कौन है सबसे बेस्ट

4 व्हील-ड्राइव का किसी भी SUV की माइलेज और कंट्रोल पर क्या पड़ता है असर, जानिएं 5 बड़ी बातें 

chat bot
आपका साथी