सितंबर 2022 में होंडा की इन दोपहिया वाहनों का रहा जलवा, जानिए जिस मॉडल ने मारी बाजी

भारत में होंडा की कुल बिक्री में यूनिकॉर्न की हिस्सेदारी 5.92फीसद है। 5वें और 6वें स्थान पर लिवो और ड्रीम हैं जो सालाना आधार पर 10.93 फीसद और 16.74 फीसद के साथ गिरावट दर्ज किए हैं। CB350 ने 3714 यूनिट्स की बिक्री की और 254.73% सालाना वृद्धि दर्ज की।

By Atul YadavEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 02:45 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 02:45 PM (IST)
सितंबर 2022 में होंडा की इन दोपहिया वाहनों का रहा जलवा, जानिए जिस मॉडल ने मारी बाजी
सितंबर 2022 में बिकीं होंडा की ये टू-व्हीलर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा की मोटरसाइकिल और स्कूटर को इंडियन मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि पिछले महीने सितंबर 2022 में कंपनी ने सेल्स में रिपोर्ट में वृद्धी हासिल की है। होंडा ने भारत में 21,746 यूनिट वॉल्यूम गेन के साथ 4,23,226 यूनिट्स की बिक्री की और अगस्त 2021 में 4,01,480 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5.42 फीसद YoY ग्रोथ दर्ज की।

होंडा एक्टिवा सीरीज़

पिछले महीने होंडा एक्टिवा की 2,21,143 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 8.05 फीसद की वृद्धी है। यह भारत में होंडा की कुल बिक्री का 52.25 फीसद हिस्सा है।

सीबी शाइन

एक्टिवा के बाद जो होंडा की सबसे अधिक दोपहिया बिकती है वो है सीबी साइन। पिछले महीने में सीबी शाइन के 1,20,139 यूनिट्स बिके। हालांकि, पिछले साल की तुलना में ये खराब प्रदर्शन था। हालांकि, अभी भी ये मॉडल होंडा की बिक्री का 28.39 फीसद शेयर अपने पास रखती है। इसने सालाना 7.53 फीसद की डी-ग्रोथ दर्ज की और 9,787 यूनिट्स का नुकसान हुआ।

होंडा डियो

होंडा डियो को देश में काफी पसंद किया जा रहा है, सितंबर 2022 में इस स्कूटर की 29,714 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो 10.47 फीसद की सालाना वृद्धि है।

होंडा डोमेस्टिक सेल्स ब्रेकअप अगस्त 2022

यूनिकॉर्न 160 कम्यूटर बाइक ने हाल के दिनों में फिर से लोकप्रियता हासिल की है और 25,051 यूनिट्स की बिक्री के साथ 341.12 फीसद सालाना वृद्धि दर्ज की है। भारत में होंडा की कुल बिक्री में यूनिकॉर्न की हिस्सेदारी 5.92फीसद है। 5वें और 6वें स्थान पर लिवो और ड्रीम हैं जो सालाना आधार पर 10.93 फीसद और 16.74 फीसद के साथ गिरावट दर्ज किए हैं। रॉयल एनफील्ड प्रतिद्वंद्वी CB350 ने 3,714 इकाइयों की बिक्री की और 254.73% सालाना वृद्धि दर्ज की।

chat bot
आपका साथी