भारत में होंडा ने खेला बड़ा दाव, WR-V का किया ग्लोबल लॉन्च

यह कॉम्पैक्ट SUV पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलेगी। होंडा ने WR-V को अपनी प्रीमियम हैचबैक जैज के प्लैटफॉर्म पर ही तैयार किया है। और इसमें जैज की साफ़ झलक देखी जा सकती।

By Bani KalraEdited By: Publish:Thu, 16 Mar 2017 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 17 Mar 2017 09:49 AM (IST)
भारत में होंडा ने खेला बड़ा दाव, WR-V का किया ग्लोबल लॉन्च
भारत में होंडा ने खेला बड़ा दाव, WR-V का किया ग्लोबल लॉन्च

नई दिल्ली।बनी कालरा। होंडा ने अपनी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V का ग्लोबल लॉन्च भारत में कर दिया है। यह S और VX दो वेरिएन्ट्स में ही उपलब्ध होगी। WR-V के पेट्रोल वर्जन की कीमत 7.75 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके डीजल वर्जन की कीमत 8.79 लाख रुपये से शुरू होती है।  सभी कीमतें दिल्ली में एक्स शो रूम हैं। कंपनी एक के बाद एक नई कारें भारतीय बाजार में उतार रही है। ऐसे में WR-V का लॉन्च काफी अहम् माना जा रहा है।

होंडा मोटर्स के सीईओ (एशिया व ओशनिया) नोरिआके एबे ने इस अवसर पर कहा कि WR-V होंडा परिवार में नया मेहमान है यह ब्रांड कई खूबियों के साथ आता है। WR-V में होंडा की सर्वश्रेष्ठ तकनीक और डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। भारत पहला ऐसा देश है जहां WR-V का निर्माण और लॉन्च किया गया है।

यह कॉम्पैक्ट SUV पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलेगी। होंडा ने WR-V को अपनी प्रीमियम हैचबैक जैज के प्लैटफॉर्म पर ही तैयार किया है। और इसमें जैज की साफ़ झलक देखी जा सकती। लेकिन लुक्स को थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें कई बदलाव भी किये हैं। आइये जानते हैं कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई WR-V में क्या नया और ख़ास है। 

WR-V पेट्रोल

- 1.2L पेट्रोल इंजन
- 90PS@6000rpm
- 110Nm@4800rpm
- 17.5 kmpl
- 5 स्पीड मैन्युअल

WR-V डीजल

- 1.5L डीजल इंजन
- 100PS@3600rpm
- 200Nm@1759rpm
- 25.5 kmpl
- 6 स्पीड मैन्युअल

शुरू हो चुकी है बुकिंग
कंपनी ने मार्च महीने के शुरूआत से ही इस कार की डीलरशिप द्वारा बुकिंग शुरू कर दी थी। ग्राहक सिर्फ 21 हजार रुपए देकर गाड़ी बुक करा सकते हैं।

WR-V डायमेंशन
- लंबाई: 3999mm
- चौड़ाई: 1734mm
- ऊंचाई: 1601mm
- व्हीलबेस:255mm
- ग्राउंड क्लेरेंस: 188mm
- बूट स्पेस:363L

WR-V के टॉप फीचर्स
- 5 लोगों के बैठने की जगह
- ड्यूल एयरबैग्स
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम साथ में EBD
- मल्टी-एंगल रियर व्यू कैमरा
- 16 इंच के एलाय व्हील्स
- वन टच सनरूफ
- सिल्वर रूफ रेल
- सॉलिड विंग क्रोम फ्रंट ग्रिल
- ऑटो AC वन टच कंट्रोल पैनल
- सैटेलाइट-लिंक्ड 3D नेविगेशन
- 7 इंच टच इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डे/नाईट IRVM
- 6 कलर्स में उपलब्ध
- 3 साल की अनलिमिटेड वारण्टी

होंडा ने देश के टियर-3 व टियर-4 श्रेणी के शहरों मे भी पैर जमाने की दीर्घकालिक योजना तैयार की है। इस साल जनवरी में ही कंपनी ने अपनी सबसे प्रसिद्ध सिटी ब्रांड का नया वर्जन लांच किया है। इसकी अब तक 42 हजार बुकिंग हो चुकी है।

इसके पहले अक्टूबर, 2016 में कंपनी ने छोटी कार ब्रायो को रीलांच किया था। उसके पहले एवियो का नया वर्जन उतारा था। कंपनी लगातार पुराने मशहूर मॉडलों को नई साज-सजा के साथ पेश कर रही है। कंपनी की छोटी कारों के सेगमेंट नई लांचिंग की अभी कोई योजना नहीं है।

इनसे होगा मुकाबला
नई WR-V का सीधा मुकाबला फोर्ड की ईकोस्पोर्ट, एक्टिव आई 20, और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा।नई WR-V यूथ को टारगेट करती है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह दी गयी है। स्पेस से मामले में यह पसंद आई। वही इसमें फीचर्स की लम्बी लिस्ट है। WR-V की कीमत थोड़ी ज्यादा है। जबकि इस सेगमेंट में अब कई ऑप्शन आ चुके हैं। ऐसे में नई WR-W के लिए यह राह कितनी सरल होगी, इसका पता अगले 2-3 महीनों के भीतर पता चल जायेगा।

chat bot
आपका साथी