होंडा कार्स भारत में स्थापित कर सकती है अपना तीसरा प्लांट

मौजूदा समय में होंडा के पास भारत में दो प्लांट है। इनमें से एक ग्रेटर नोएडा और दूसरा टापूकारा, राजस्थान में है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 10:10 AM (IST)
होंडा कार्स भारत में स्थापित कर सकती है अपना तीसरा प्लांट
होंडा कार्स भारत में स्थापित कर सकती है अपना तीसरा प्लांट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा कार्स भारत में अगले कुछ वर्षों में अपना तीसरा प्लांट स्थापित कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार कंपनी अगले दशक में 9,200 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी जिसके चलते 1998 में कंपनी के संचालन शुरू होने के बाद कुल निवेश राशि 18,500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।

होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, नाकानिशी ने कहा, "नए मॉडल्स की पेशकश, बेहतर टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए नए प्लांट की आवश्यक्ता है।" वास्तव में, टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि होंडा इस वक्त गुजरात में भूमि की तलाश कर रही है। नाकानिशी ने भी कहा कि होंडा की योजना है कि वह भारत में अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें उतारने जा रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल्स को लाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है और सरकारी सब्सिडी भी इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल्स की स्वीकृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

होंडा ने पहले ही क्लैरिटी ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिफाइड वाहनों को बनाना शुरू कर दिया है और कुछ मॉडल्स की बिक्री जापान और USA में शुरू भी हो चुकी है। हालांकि, भारत में अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि होंडा क्लैरिटी को यहां कब लॉन्च किया जाएगा। अगले तीन वर्षों में होंडा एक बड़े पैमाने पर बाजार में हाइब्रिड मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है।

मौजूदा समय में होंडा के पास भारत में दो प्लांट है। इनमें से एक ग्रेटर नोएडा और दूसरा टापूकारा, राजस्थान में है। दोनों प्लांट में होंडा कार इंडिया की कुल क्षमता एक साल में 2.8 लाख यूनिट्स है और कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में 1.7 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी। 

chat bot
आपका साथी