हीरो की नई Xtreme 200R इस दिवाली से पूरे देश में बिकेगी

हीरो मोटोकॉर्प की नई Xtreme 200R भारत में कुछ नार्थ-ईस्टर्न स्टेट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब यह बाइक इस दिवाली से पूरे देश में बिकना शुरू हो जाएगी।

By Bani KalraEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 02:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 07:31 AM (IST)
हीरो की नई Xtreme 200R इस दिवाली से पूरे देश में बिकेगी
हीरो की नई Xtreme 200R इस दिवाली से पूरे देश में बिकेगी

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हीरो मोटोकॉर्प की नई Xtreme 200R भारत में कुछ नार्थ-ईस्टर्न स्टेट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब यह बाइक इस दिवाली से पूरे देश में बिकना शुरू हो जाएगी। 200 cc इंजन वाली इस बाइक का भारत में बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है आइये जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें

जानिये कीमत: नार्थ-ईस्टर्न स्टेट्स में नई हीरो मोटोकॉर्प Xtreme 200R की एक्स-शो रूम कीमत 88,000 रुपये रखी गई है और यह इसकी वेबसाइट पर जारी कर दी है। लेकिन बाकी राज्यों और शहरों के लिए इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अब यह बाइक पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस दिवाली पर यह पूरे देश में मिलना शुरू हो जाएगी, कंपनी भी फेस्टिव सीजन में इस बाइक के दम पर अपनी बिक्री बढ़ाने चाहेगी।

इंजन-गियर: बाइक में 200cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 18.4bhp की पावर और 17.1Nm का टॉर्क देता है। 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.6 सेकंड़ का वक्त लगता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रति घंटा है।

नए फीचर्स: बाइक में LED DRL, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर डिजिटल पार्ट, एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल ABS ऑप्शन दिया है।

इस बाइक से है मुकाबला: इस बाइक की कीमत 1.09 लाख रुपये है। इस बाइक को यूथ को टारगेट करते हुए ही उतारा गया है, इसमें 197.75cc का इंजन लगा है जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है, इस को 20.05 PS की पावर और 18.1 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक के फ्रंट में 270mm पेटल यूनिट डिस्क ब्रैक और रियर में 240mm पेटल डिस्क ब्रैक लगाए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 12 लीटर का टैंक और 180mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है।

chat bot
आपका साथी