Two-Wheeler Sales: भारतीय बाजार में किसके वाहनों का नवंबर में रहा दबदबा, जानिए

टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों ने अपनी नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 12:19 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 12:19 PM (IST)
Two-Wheeler Sales: भारतीय बाजार में किसके वाहनों का नवंबर में रहा दबदबा, जानिए
Two-Wheeler Sales: भारतीय बाजार में किसके वाहनों का नवंबर में रहा दबदबा, जानिए

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों ने अपनी नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस महीने की सेल्स रिपोर्ट इसलिए भी खास है क्योंकि दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन के बाद यह पहला रिपोर्ट है। तो जानते हैं किस कंपनी का भारतीय बाजार में रहा दबदबा

Hero MotoCorp

Hero MotoCorp कीनवंबर महीने में उसके 6,10,252 यूनिट्स बिके हैं। Hero MotoCorp की सेल्स रिपोर्ट की तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने में कंपनी के 605,270 यूनिट्स बिके थे। Hero की एंट्री लेवल बाइक को ग्राहकों ने पसंद किया है। इसके अलावा कंपनी को स्कूटर सेगमेंट में भी फायदा हुआ है।

Suzuki Motorcycle India

Suzuki Motorcycle India की नवंबर महीने में कंपनी के घरेलु बाजार में 53,058 यूनिट्स बिके हैं। Suzuki Motorcycle की सेल्स रिपोर्ट की तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने में कंपनी के 42,722 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके थे। कंपनी की सेल्स में पिछले महीने साल-दर-साल 24.19 फीसद बढ़त हुई है।

वहीं घरेलु और ग्लोबल बाजार को मिला कर बात की जाए तो Suzuki Motorcycle के नवंबर 2018 में कुल 56,531 यूनिट्स बिके हैं, जहां कंपनी को 13 फीसद का मुनाफा हुआ है। इसकी तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए तो कंपनी के 49,647 यूनिट्स बिके थे। इयर-टू-डेस सेल्स की बात की जाए तो बाइक निर्माता कंपनी के अप्रैल 2018 से लेकर नवंबर 2018 तक के बीच 4,93,329 यूनिट्स बिके हैं।

Bajaj

Bajaj के नवंबर 2018 में  घरेलु बाजार में 2, 05,259 यूनिट्स बिके हैं। पिछले साल इस महीने में कंपनी के 1, 41,948 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके थे। कंपनी को घरेलु बाजार में 45 फीसद की बढ़ौतरी हुई है। 

वहीं घरेलु और ग्लोबल बाजार को मिला कर बात की जाए तो Bajaj के नवंबर 2018 में कुल 3, 46,544 यूनिट्स बिके हैं, जहां कंपनी को 31 फीसद का मुनाफा हुआ है। इसकी तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए तो कंपनी के 2, 63,970 यूनिट्स बिके थे।

TVS Motor Company

TVS Motor Company की नवंबर 2018 में 3,19,965 यूनिट्स बिके हैं। पिछले साल इस महीने में कंपनी के 2,51,965 यूनिट्स बिके थे। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में 27 फीसद की बढ़त देखी गई है।

घरेलु बाजार में TVS Motors के नवंबर 2018 में 2,60,253 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, नवंबर 2017 में कंपनी के 2,03,138 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके थे। भारतीय बाजार में कंपनी को 28 फीसद की बढ़त हासिल हुई है।

वहीं, TVS Motors की मोटरसाइकिल सेगमेंट में 29 फीसद की बढ़त हासिल हुई है, जहां कंपनी के नवंबर 2018 में 1,19,883 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, 2017 में कंपनी के 93,202 यूनिट्स बिके थे।

स्कूटर सेगमेंट में TVS Motors को 43 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जहां नवंबर 2018 में 1,11,763 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, नवंबर 2017 में कंपनी के 78,397 यूनिट्स में बिके थे।  

chat bot
आपका साथी