हार्ले डेविडसन साल 2027 तक लॉन्च करेगा 100 नई बाइक्स

हार्ले-डेविडसन की बिक्री में गिरावट के चलते कंपनी ने यह फैसला किया है कि वह अगले दशक तक 100 नई हाई इंपेक्ट मोटरसाइकिल्स लॉन्च करेगा

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 20 Apr 2017 01:42 PM (IST) Updated:Thu, 20 Apr 2017 01:42 PM (IST)
हार्ले डेविडसन साल 2027 तक लॉन्च करेगा 100 नई बाइक्स
हार्ले डेविडसन साल 2027 तक लॉन्च करेगा 100 नई बाइक्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। हार्ले डेविडसन की साल 2017 में पहली तिमाही की बिक्री में 4.2 फीसद की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी से मार्च 2017 तक में 70,831 यूनिट्स बेची हैं। हार्ले-डेविडसन की बिक्री में गिरावट के चलते कंपनी ने यह फैसला किया है कि वह अगले दशक तक 100 नई हाई इंपेक्ट मोटरसाइकिल्स लॉन्च करेगा।

भारत की बिक्री में 21.62 फीसद की गिरावट
भारत में हार्ले-डेविडसन की बिक्री वित्त वर्ष 2016-17 में 21.62 फीसद तक गिर गई। हार्ले-डेविडसन ने वित्त वर्ष 2015-16 में 4,708 मोटरसाइकिल्स बेची थीं। हालही में कंपनी ने अपनी हार्ले डेविडसन स्ट्रीट रॉड 750 को लॉन्च किया है जो कि स्ट्रीट 750 का ही अपग्रेड वर्जन है।

स्ट्रीट रॉड 750 का पावर और कीमत
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट रॉड 750 में 749cc वाला हाइ आउटपुट रिवोल्यूशन X V-ट्विन मिल सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 4,000rpm पर 65Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का वजन 238kg है और इसकी कीमत 5.86 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

क्या है अगली तिमाही की योजना?
दूसरी तिमाही में हार्ले-डेविडसन की योजना है कि वह दुनियाभर में 80,000 से 85,000 मोटरसाइकिल की बिक्री कर सके। कंपनी का मकसद 10 साल में इंटरनेशनल बिजनेस को 50 फीसद तक बढ़ाना है। 

यह भी पढ़ें: हुंडई ने लॉन्च की नई एक्सेंट, कीमत 5.38 लाख रुपए से शुरू

chat bot
आपका साथी