फोर्ड इंडिया की बिक्री में 36 फीसद का इजाफा, मई महीने में बेचें 23,503 वाहन

फोर्ड इंडिया ने 36 फीसद इजाफे के साथ मई 2017 में 23,503 यूनिट्स बेची हैं। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 17,279 यूनिट्स बेची थीं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2017 04:21 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2017 04:21 PM (IST)
फोर्ड इंडिया की बिक्री में 36 फीसद का इजाफा, मई महीने में बेचें 23,503 वाहन
फोर्ड इंडिया की बिक्री में 36 फीसद का इजाफा, मई महीने में बेचें 23,503 वाहन

नई दिल्ली (पीटीआई)। फोर्ड इंडिया ने 36 फीसद इजाफे के साथ मई 2017 में 23,503 यूनिट्स बेची हैं। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 17,279 यूनिट्स बेची थीं। घरेलू बाजार की बिक्री में 16.64 फीसद की तेजी के साथ फोर्ड इंडिया ने मई 2017 में 6,742 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 5,780 यूनिट्स बेची थीं।

निर्यात में आया 45.76 फीसद का उछाल:
निर्यात की बात करें तो फोर्ड इंडिया ने 45.76 फीसद की तेजी के साथ 16,761 यूनिट्स का निर्यात किया है। इससे बीते वर्ष कंपनी ने 11,499 यूनिट्स का निर्यात किया था।

कंपनी ने क्या कहा?
फोर्ड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट अनुराग मल्होत्रा ने कहा, "GST की अंतिम अधिसूचना की वजह से बाजार में अनिश्चितता थी, जो कि अब 1 जुलाई से लागू किया जाना प्रस्तावित है। इंडस्ट्री की तुलना में कंपनी तेजी से बढ़ती जा रही है।" 

chat bot
आपका साथी