फोर्ड की कारें 1 अप्रैल से होंगी इतनी महंगी, जानिये

सिर्फ 5 दिन शेष बचे हैं, अगर आप एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जल्दी से कार खरीद लें। क्योकिं 1 अप्रैल से गाड़ियों के दाम बढ़ने वाले हैं।

By Bani KalraEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 11:02 AM (IST) Updated:Fri, 19 May 2017 05:00 PM (IST)
फोर्ड की कारें 1 अप्रैल से होंगी इतनी महंगी, जानिये
फोर्ड की कारें 1 अप्रैल से होंगी इतनी महंगी, जानिये

नई दिल्ली: सिर्फ 5 दिन शेष बचे हैं, अगर आप एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जल्दी से कार खरीद लें। क्योकिं 1 अप्रैल से गाड़ियों के दाम बढ़ने वाले हैं। कई ऑटो कंपनियों ने को इस बात की घोषणा कर भी दी है की उनकी गाड़ियों 1 अप्रैल से महंगी हो जायेंगी।

वही ऑटो जगत से खबर आई है कि, फोर्ड इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमतों में 2 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। दाम बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह बताया गया है।
भारत में फोर्ड छोटी कार फिगो से लेकर लक्ज़री स्पोर्ट्स कार मस्टंग बेचती है जिनकी कीमत 4.65 लाख रुपये से लेकर 66.3 लाख रुपये के बीच है

वही होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भी अपनी सभी कारों के दाम 10,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने यह कदम माल ढुलाई और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उठाया है। हालाकिं, हाल ही में लॉन्च हुई होंडा WR-V की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

उधर जर्मनी की लक्ज़री कार निर्माता कंपनी BMW ने 1 अप्रैल से अपनी सभी कारों के दाम 2% बढ़ाने की घोषणा की है इसके साथ ही कंपनी की MINI ब्रैंड की कारें भी 1 अप्रैल से महंगी हो जायेंगी।

इसके अलावा वॉल्वो इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में 2.5 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। जोकि 1 अप्रैल से लागू होगी दाम बढ़ाने के पीछे ढुलाई शुल्क और उत्पादन लागत बढ़ने की वजह बताया गया है।
 

chat bot
आपका साथी