बहुत खास है मर्सिडीज की G-Wagon, बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं इसकी दीवानी

G-Wagen एसयूवी को सेलिब्रिटी की पसंदीदा एसयूवी में से एक माना जाता है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 04:00 PM (IST)
बहुत खास है मर्सिडीज की G-Wagon, बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं इसकी दीवानी
बहुत खास है मर्सिडीज की G-Wagon, बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं इसकी दीवानी

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मर्सिडीज G Class एसयूवी के दीवाने दुनियाभर में फैले हैं। 4×4 व्हीकल सेगमेंट में इसे एक आइकॉनिक एसयूवी माना जाता है। पिछले 30 सालों में इसके लुक में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिले हैं। इस Gelandewagen या G-Wagen एसयूवी को सेलिब्रिटी की पसंदीदा एसयूवी में से एक माना जाता है। हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे हीसेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो मर्सिडीज G Class से सवारी करते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर के पास पुरानी जनरेशन वाली Mercedes-AMG G63 है। इसमें 5.5 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है जो 537 bhp की पावर और 760 Nm का टॉर्क जरनेट करता है। इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 209 किमी प्रति घंटा है और यह 5.4 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

पवन कल्याण

चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण के पास भी G-Wagen है। पवन के पास पुरानी G55 AMG है। इसमें 5.4 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन लगा है जो 507 bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। G55 को G63 ने रिप्लेस किया था।

अर्नोल्ड स्कैवेंजर

टर्मिनेटर से फेमस हुए अर्नोल्ड भी G-Wagen रखते हैं। उनके पास टर्मिनेटर के लिए बनी इलेक्ट्रिक G-Wagen है। इसमें 80 kWh बैटरी पैक लगा हुआ है जो सिंगल चार्ज में 306 किमी का सफर तय करता है। इस बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है जो 482 bhp की पावर जनरेट करती है। यह 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

ब्रिटनी स्पीयर्स

एक समय में पॉप म्यूजिक की क्वीन कही जाने वाली ब्रिटनी के पास G550 है। यह एएमजी वेरिएंट में नहीं आती है। पावर के मामले में यह ऊपर दी गई G-Wagon से पीछे है। इसे 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.2 सेकंड का समय लगता है।

सिल्वेस्टर स्टैलोन

रॉकी और रैम्बो जैसे रोल से जाने जाने वाले अमेरिकी एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन भी G-Wagen के शौकीन हैं। उनके पास ग्रीन कलर की G63 AMG है। इसमें 5.5 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है जो 537 bhp की पावर और 760 Nm का टॉर्क जरनेट करता है। 

chat bot
आपका साथी