BS6 TVS Apache RTR 160 4V, RTR 200 4V की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम

TVS मोटर कंपनी ने भारत में Apache RTR 160 4V और RTR 200 4V की कीमतें बढ़ा दी हैं।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 08:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 08:43 PM (IST)
BS6 TVS Apache RTR 160 4V, RTR 200 4V की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम
BS6 TVS Apache RTR 160 4V, RTR 200 4V की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS मोटर कंपनी ने भारत में Apache RTR 160 4V और RTR 200 4V की कीमतें बढ़ा दी हैं। RTR 160 4V और RTR 200 4V के BS6 वर्जन को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। RTR 160 रेंज की कीमत 2,000 रुपये बढ़ा दी गई है। वहीं, RTR 200 की कीमतों में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। मूल्य वृद्धि के कारणों में से एक विभिन्न मोटर वाहन निर्माताओं पर कोविड-19 के प्रभाव से होने वाले नुकसानों की भरपाई करना हो सकता है।

BS6 इंजन के साथ नए और अपडेटेड Apache मोटरसाइकिल में नई LED हेडलाइट्स के साथ नई डिजाइन पॉजिशन लैंप्स, फेदर टच स्टार्ट के साथ कूल रेस ग्राफिक्स दिए गए हैं। 2020 TVS Apache RTR 200 4V में कंपनी ने नया फ्यूल-इंजेक्टेड 197.75 cc सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ एक 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो इसमें समान इंजन दिया है जो 8,500 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 16.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल में टॉर्क 7,000 rpm पर 18.1 Nm का मिलता है।

TVS Apache RTR 160 4V ड्रम ब्रेक की कीमत अब 102,950 रुपये हो गई है, जबकि पहले 100,950 रुपये थी। TVS Apache RTR 160 4V की कीमत 106,000 रुपये है, जबकि पुराने वेरिएंट की कीमत 104,000 रुपये थी। वहीं, TVS RTR 200 4V डुअल चैनल की कीमत 127,500 रुपये है, जबकि पुराने वेरिएंट की कीमत 125,000 रुपये थी। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं।

2020 TVS Apache RTR 160 4V में एक 159.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ एक 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। नए BS6 RTR 160 4V का इंजन 8,250 rpm पर 15.8 bhp की पावर और 7,250 rpm पर 14.12 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। BS4 मॉडल के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम वाला इंजन 8,000 rpm पर 16.6 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 14.8 Nm का टॉर्क करता है। 

chat bot
आपका साथी