BMW ने लॉन्च की नई X3 और X5 सीरिज, ये खूबियां होगीं ख़ास

MW इंडिया ने भारत में अपनी दो नई SUV को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च हुई दोनों कारों के नाम हैं X3 xDrive28i और X5 xDrive35i.

By Bani KalraEdited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 03:23 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 03:27 PM (IST)
BMW ने लॉन्च की नई X3 और X5 सीरिज, ये खूबियां होगीं ख़ास

नई दिल्ली: BMW इंडिया ने भारत में अपनी दो नई SUV को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च हुई दोनों कारों के नाम हैं X3 xDrive28i और X5 xDrive35i. ये दोनों ही SUV BMW के चेन्नई प्लांट में बनेगीं। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों को पेट्रोल इंजन में लॉन्च किया है। वैसे BMW की X3 और X5 दोनों ही पेट्रोल के साथ डीजल इंजन में उपलब्ध हैं। नई X3 और X5 को स्पोर्टी, पॉवरफुल बनाया गया है कीमत की बात करें तो BMW X3 xDrive28i xLine की कीमत 54.90 लाख रुपये रखी गई हैं। वही BMW X5 xDrive35i डिज़ाइन प्योर एक्सपीरियंस की कीमत 73.50 लाख रुपये रखी गयी हैं।

इन दोनों गाड़ियों का डिज़ाइन ज्यादा स्पोर्टी है। वही पॉवरफुल होने के साथ-साथ इन्हें हर तरह के रास्तों पर चलाया जा सकेगा। कम्फर्ट के मामले में भी ये दोनों गाड़ियां आपको पसंद आएगा। कंपनी की माने तो ये दोनों ही कारें ज्यादा डायनामिक हैं और इनमें न केवल पॉवर मिलेगी बल्कि माइलेज के लिहाज से भी यें बेहतर साबित होंगी।


BMW X3, xDrive28i

1997cc पेट्रोल इंजनपॉवर: 245hpटार्क: 350Nm8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन0-100 सिर्फ 6.5 सेकंड्सBMW X5, xDrive35i 2979cc पेट्रोल इंजनपॉवर: 306hpटार्क: 400Nm8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन0-100 सिर्फ 6.5 सेकंड्स
chat bot
आपका साथी