ऑडी Q7 और Q3 के डिजाइन एडिशन इस महीने होंगे लॉन्च, इस गाड़ी को देगी चुनौती

ये लिमिटेड एडिशन मॉडल होंगे और इन्हें जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाएगा।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 29 Jun 2018 03:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 07:19 AM (IST)
ऑडी Q7 और Q3 के डिजाइन एडिशन इस महीने होंगे लॉन्च, इस गाड़ी को देगी चुनौती
ऑडी Q7 और Q3 के डिजाइन एडिशन इस महीने होंगे लॉन्च, इस गाड़ी को देगी चुनौती

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। ऑडी Q7 और Q3 एसयूवी के स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। इन्हें ऑडी Q7 डिजाइन एडिशन और Q3 डिजाइन एडिशन नाम दिया गया है। ये लिमिटेड एडिशन मॉडल होंगे और इन्हें जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाएगा। इन मॉडल्स को नई 2018 ऑडी Q5 पेट्रोल एसयूवी की लॉन्चिंग के समय पेश किया गया था। कंपनी इन दोनों मॉडल्स में कॉस्मेटिक अपडेट और कस्टमाइजेश ऑप्शन देगी।

ऑडी Q7 डिजाइन एडिशन नए कस्टम डीप ब्लूइश-ग्रीन कलर में आएगा। इस मॉडल में स्मोक्ड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन को भी अपडेट किया गया है। इसमें फ्रंट सीट हेडरेस्ट पर माउंटेड रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, नापा लेदर अपहोलस्टेरी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिए जाएंगे, जिनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

ऑडी Q3 डिजाइन एडिशन की बात करें तो इसमें भी कई विजुअल और फीचर अपडेट दिए जाएंगे। यह फुल बॉडी पेंट के साथा आएगा। इसमें नए अलॉय व्हील और अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि केबिन में इनके अलावा और भी अपडेट दिए जाएंगे।

नए मॉडल्स में इंजन में बदलाव नहीं किया गया है। ऑडी Q3 पेट्रोल और डीजल, इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें 148 bhp पावर वाला 1.4 लीटर TFSI पेट्रोल इंजन और 148 bhp पावर वाला 2.0 लीटर TDI मोटर डीजल इंजन लगा है। इसी की तरह ऑडी Q7 भी पेट्रोल और डीजल ऑप्शन में आएगी। इसमें 2.0 लीटर TFSI पेट्रोल इंजन है जो 248 bhp की पावर जनरेट करता है और 3.0 लीटर TDI इंजन होगा जो 245 bhp पावर जनरेट करेगा।

इनकी कीमतों को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई हैं। माना जा रहा है कि लिमिटेड एडिशन मॉडल देखते हुए इनकी कीमतें ज्यादा हो सकती हैं। ऑडी Q7 का बाजार में मुकाबला BMW X5 से होगा।

BMW X5- कंपनी भारत में इसका नया वेरिएंट इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। नई BMW X5 में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन को शामिल किया जायेगा। बात अगर इंजन की करें तो डीजल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 260 ps की पावर देगा। पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 306ps की पावर देगा।

chat bot
आपका साथी