अशोक लेलैंड की बिक्री में 30.4 फीसद की गिरावट, बेचें 7,083 वाहन

अशोक लेलैंड की अप्रैल महीने की बिक्री में 30.4 फीसद की गिरावट देखी गई। इस साल अप्रैल में अशोक लेलैंड ने कुल 7083 वाहन बेचे हैं। वहीं, पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने कुल 10182 वाहन बेचे थे।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 02 May 2017 03:49 PM (IST) Updated:Tue, 02 May 2017 05:02 PM (IST)
अशोक लेलैंड की बिक्री में 30.4 फीसद की गिरावट, बेचें 7,083 वाहन
अशोक लेलैंड की बिक्री में 30.4 फीसद की गिरावट, बेचें 7,083 वाहन

नई दिल्ली (जेएनएन)। अशोक लेलैंड की अप्रैल महीने की बिक्री में 30.4 फीसद की गिरावट देखी गई। इस साल अप्रैल में अशोक लेलैंड ने कुल 7083 वाहन बेचे हैं। वहीं, पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने कुल 10182 वाहन बेचे थे।अशोक लेलैंड के मीडियम एंड एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री की बात करें तो अप्रैल 2017 में कंपनी ने 4525 यूनिट्स बेची हैं, जबकि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 7873 यूनिट्स बेची थीं। लाइट कमर्शियल व्हीकल्स की बात करें तो अप्रैल 2017 में अशोक लेलैंड ने 2558 यूनिट्स बेचे हैं। जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में कंपनी ने 2309 यूनिट्स बेची थीं। 

अभी हाल ही में चेन्नई में अपनी एक ग्लोबल कांफ्रेंस 2017 के दौरान कंपनी ने अपनी नई iEGR टेक्नोलॉजी के बारे में बताया, iEGR जोकि इंटेलिजेंट इग्जास्ट गैस रिसर्कुलेशन टेक्नोलॉजी पर आधरित है।

जानते हैं iEGR टेक्नोलॉजी के बारे में
iEGR टेक्नोलॉजी से लागत क्षमता में काफी कम्पटीशन आएगा इसके अलावा डोमेस्टिक OEM में अशोक लेलैंड एकमात्र कंपनी है जो 130 हॉर्सपॉवर से ज्यादा में iEGR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।iEGR टेक्नोलॉजी बीएस-4 मानकों का पालन करती है यह टेक्नोलॉजी आसानी से इस्तेमाल होती है और किफायती भी है इसके इस्तेमाल से उत्सर्जन में कटौती होती है। साथ ही फ्यूल का इस्तेमाल प्रभावशाली ढंग से होता होता है। यह टेक्नोलॉजी न केवल सेलेक्टिव कैटालिटिक रिडक्शन(SCR) टेक्नोलॉजी (जोकि यूरोपियन टेक्नोलॉजीपर आधारित है) के मुकाबले भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप है। साथ ही किफायती, आसानी से इस्तेमाल होने वाली और रखरखाव में भी बढ़िया है।

यह भी पढ़ें: हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री में 3.6 फीसद का इजाफा, घरेलू बाजार में बेचें 44758 वाहन

chat bot
आपका साथी