2 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये पावरफुल बाइक्स, रेंज 250-500 CC

2 लाख रुपये से कम कीमत में रॉयल इन्फील्ड, बजाज और महिंद्रा जैसी कंपनियां कई बाइक्स उपलब्ध करवाती हैं।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 12:15 PM (IST) Updated:Mon, 28 May 2018 08:43 AM (IST)
2 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये पावरफुल बाइक्स, रेंज 250-500 CC
2 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये पावरफुल बाइक्स, रेंज 250-500 CC

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अगर आप साधारण 100 CC बाइक चलाकर थक चुके हैं और अब पावरफुल बाइक लेना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं। कई कंपनियां ऐसी हैं जो कम कीमत में 250-500 CC बाइक उपलब्ध करवाती हैं। अगर आप एक परफॉर्मेंस बाइक के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च नहीं करना चाहते तो यह खबर आपके लिए है। आज हम अपनी खबर में जिन बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं वह पावरफुल होने के साथ-साथ कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इन बाइक्स की कीमत 2 लाख रुपये से कम हैं। तो आइए जानते हैं, 2 लाख से कम कीमत वाली इन 250-500 CC बाइक्स के बारे में...

1. रॉयल इन्फील्ड क्लासिक 500

 

इस बाइक का डिजाइन क्लासिक 350 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसका बड़ा इंजन और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम इसे अलग बनाता है। अगर आप यह बाइक लेना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल बाइक का 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 499 CC सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है जो 27 बीएचपी पावर और 41 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 78,461 रुपये है।

2. रॉयल इन्फील्ड थंडरबर्ड 500

इस बाइक को लंबी राइड के लिए डिजाइन किया गया है। आरामदायक ड्राइविंग पोजिशन के लिए इसमे स्लंग फूट पेग्स और लंबे हैंडलबार दिए गए हैं। साथ ही इसमें एलईडी टैल लैंप्स, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और दोनों एंड पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें क्लासिक 500 की रेंज वाला 499 CC इंजन लगा हुआ है, जो 27 बीएचपी पावर और 41 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका एक्स शोरुम प्राइज 1,90,872 रुपये है।

3. बजाज डोमिनर 400

बजाज की इस बाइक में 373 CC सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 34.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डोमिनर में दिया गया इंजन बजाज का अब तक का सबसे पावरफुल इंजन है। यह बाइक 0-60 किलोमीटर की स्पीड 3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। फुल एलईडी हेडलैंप्स वाली यह भारत की सबसे सस्ती बाइक है। इसकी कीमत 1, 44, 113 रुपये है।

4. महिंद्रा मोजो UT300

इस बाइक में 294 CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 22.5 bhp की पावर और 25.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 21 लीटर है। 163 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक में इलेक्ट्रिक स्टार्ट दिया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 49,000 रुपये है।

5. UM रेनेग्रेड स्पोर्ट्स S मॉडल

इस बाइक में 279 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 24.8 bhp का पावर और 23 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 18 लीटर फ्यूल टैंक केपेसिटी वाली इस बाइक की अधिकतम स्पीड 125 किमी प्रति घंटा है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1,68,366 रुपये है।

chat bot
आपका साथी