R| Elan ने परफॉरमेंस वेयर की नेक्स्ट जेनरेशन रेंज बनाने के लिए Neva के साथ मिलाया हाथ

आरआईएल (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) के नेक्स्ट जेनरेशन फैब्रिक R|Elan ने लुधियाना के भरोसेमंद फैशन रिटेलर Neva Garments Ltd के साथ हाथ मिलाया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 07:58 PM (IST)
R| Elan ने परफॉरमेंस वेयर की नेक्स्ट जेनरेशन रेंज बनाने के लिए Neva के साथ मिलाया हाथ
R| Elan ने परफॉरमेंस वेयर की नेक्स्ट जेनरेशन रेंज बनाने के लिए Neva के साथ मिलाया हाथ

आरआईएल (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) के नेक्स्ट जेनरेशन फैब्रिक R|Elan ने लुधियाना के भरोसेमंद फैशन रिटेलर Neva Garments Ltd के साथ हाथ मिलाया है। R|Elan™ Kooltex और R|Elan™ FeelFresh परफॉर्मेंस फैब्रिक्स की इनोवेटिव रेंज है, जो विशेष रूप से इंजीनियर्ड फाइबर के माध्यम से बनाया गया है।

यह व्यवस्था R|Elan और Neva को पूरे देश में उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ समाधान प्रदान करने और एक्टिव वेयर, अथ्लिसुरे, स्पोर्ट्स वेयर, स्लीप वेयर और इनर वेयर में आरामदायक परिधानों की बढ़ रही मांग को पूरा करने में सक्षम बनाएगी।

अपने ट्रेड पार्टनर, Neva Garments Ltd और R|Elan की SS’20 गारमेंट्स की नयी रेंज देखने के लिए नई दिल्ली के ग्रांड इंपीरिया बैंक्वेट में एक फैशन शो आयोजित किया गया। Neva Garments Ltd की हमेशा से ही भारतीय कीमतों पर उपभोक्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रदान करने की नीति रही है और इस तरह औद्दोगिक प्रथाओं और नवाचारों के मानकों को निर्मित किया गया है। ये रोजमर्रा के फैशन और जीवन शैली में नवीनता और कार्यक्षमता लाते हैं।

ड्यूक ग्रुप के चेयरमैन कोमल कुमार जैन ने इस बारे में रिलायंस से बात की। वाईस चेयरमैन श्री रजत जैन ने कंपनी के भविष्य के बारे में प्रस्तुति दी। बता दें कि 350 से अधिक रिटेल पार्टनर हैं, जिन्होंने इस मीट में भाग लिया और Neva के हाई-परफॉर्मेंस वाले एपरेल्स की आगामी रेंज के गवाह बनें, जिसमें नए जमाने की कार्यक्षमता शामिल है।

साझेदारी के बारे में Neva Garments Ltd के प्रबंध निदेशक श्री निर्मल कुमार जैन ने कहा, Neva अपने सभी सेगमेंट्स में कॉटन का प्रभुत्व वाला ब्रांड है। पिछले 3-4 वर्षों में हमने एक्टिव वियर की श्रेणी में विभिन्नता लायी है, जो तेज़ी से बढ़ रही है। Neva के निर्देशक नीती जैन ने कहा, हमारे क्विल्टेड थर्मल्स की अच्छी तरह से सराहना की जाती है। इसका एक लॉयल कस्टमर बेस है, जिनकी उपस्थिति पूरे देश है।

R। Elan ने विभिन्न कार्यात्मक गुणों जैसे मॉइस्चर मैनेजमेंट, विकिंग, गंध-मुक्त रोगाणुरोधी आदि के साथ माइक्रो-पॉलीस्टरों को नई पीढ़ी में लाकर एक मजबूत छाप छोड़ी है। इनके उत्पाद जैसे R|Elan Kooltex, R|Elan Feelfresh और R|Elan Airtherm के पास एक बड़ी क्षमता है। ये कपड़े बनाने के लिए बेहतरीन कॉटन का इस्तेमाल करते हैं। इनके तैयार किए गए प्रोडक्ट्स खूबसूरती को बढ़ाते हैं, साथ ही इनकी कीमत भी वाजिब होती है। मैं इस तरह के गारमेंट्स को स्मार्ट गारमेंट्स कहता हूँ और उपभोगताओं के बीच इनकी जबरदस्त सम्भावना देखता हूँ।

Neva and R|Elan के बीच बहुत ही अच्छा तालमेल है। मैं इस साझेदारी से बहुत उत्साहित हूँ और घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में विभिन्न अनुप्रयोगों जैसे एक्टिव वेयर, अथ्लिसुरे, स्पोर्ट्स वेयर, इनर वेयर, नाईट वेयर, मोजे आदि में एक शानदार भविष्य देख रहा हूँ। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह संबंध एक साथ आगे बढ़ने और नए अवसरों की तलाश करेगा।

तेजी से बढ़ते ब्रांड पोर्टफोलियो के नए ब्रांड पार्टनर पर बोलते हुए RIL, पॉलिएस्टर डिवीजन की सीएमओ श्री गुंजन शर्मा ने कहा, Neva जैसे डायनेमिक और इनोवेटिव ब्रांड के साथ साझेदारी हमें खुशी देता है, जो किफायती दाम में बेहतर क्वालिटी वाले परिधान प्रदान करने में विश्वास रखता है। Neva के विनिर्माण और विपणन कौशल के साथ नए युग की कार्यक्षमता के विलय के लिए RIL की तकनीकी बढ़त के साथ हम हाई-परफॉर्मेंस एपरेल्स के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इनोवेटिव के साथ आने के लिए तैयार हैं।

R | Elan एक नेक्स्ट जेनरेशन फैब्रिक है जो विशेष रूप से इंजीनियर्ड फाइबर और यार्न से बनाया गया है। इसे बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी विशेषज्ञता, अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास और मजबूत परीक्षण प्रणाली को अपनाया जाता है। ये स्मार्ट फैब्रिक्स इस तरह से डिजाइन किया गया हैं, ताकि पहनने वालों को आराम मिले और खूबसूरती भी बढ़े। जैसे-जैसे घरेलू और वैश्विक ब्रांडों, खुदरा विक्रेताओं और परिधान एपरेल्स में इसके फैब्रिक की लोकप्रियता बढ़ रही है, लोगों में इसकी मांग भी बढ़ रही है। संक्षेप में R | Elan फैब्रिक 2.0 है - भविष्य का कपड़ा। R | Elan उपभोक्ताओं को नेक्स्ट जेनरेशन फैब्रिक प्रदान करता है जो नवीनतम फैशन रुझानों के साथ तालमेल रखते हैं और साथ ही उनकी जीवन शैली की जरूरतों को पूरा करते हैं।  

chat bot
आपका साथी