ये कार कई देशों में मचा रही धमाल, कीमत सिर्फ 2.38 लाख

डैटसन रेडी-गो अपनी कई बेहतरीन खूबियों के साथ बहुत कम समय में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसकी बेवसाइट पर जाकर आप इसकी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 12 Jan 2017 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 11:03 AM (IST)
ये कार कई देशों में मचा रही धमाल, कीमत सिर्फ 2.38 लाख
ये कार कई देशों में मचा रही धमाल, कीमत सिर्फ 2.38 लाख

नई दिल्ली। ‘मेहनत इतनी खामोशी से करो कि कामयाबी शोर मचा दे।’ किसी ने सही ही कहा है कि आप ‘जब मंजिल पर पहुंचने से पहले सफर में होते हैं, तो किसी का ध्यान आप पर नहीं जाता, दुनिया तो बस मंजिलें समझती है।’

जरा सोचिए, अगर आपको किसी जगह (मंजिल) पर पहुंचना हो, तो आप कौन-सा रास्ता चुनना पसंद करेंगे। जाहिर-सी बात है सबसे आसान रास्ता, जिससे उस जगह पर पहुंचना आसान हो।

ऐसे में अगर हर तरह के रास्तों का एक भरोसेमंद साथी मिल जाए तो क्या बात है। डेटसन रेडी-गो भी आपके सफर का ऐसा ही साथी है। अपनी जबर्दस्त माइलेज और कई शानदार फीचर्स की बदौलत ये कार देश भर में लोगों की पसंद बन गई है।

पांच आकर्षक रंगों और पांच वैरिएंट के साथ डैटसन रेडी-गो की कीमत 2.38 लाख रुपए से शुरू है। डैटसन रेडी-गो सिर्फ दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता जैसे महानगरों में ही नहीं बल्कि राजस्थान जैसे कई दूसरे राज्यों में भी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में डैटसन तेजी से बिक रही हैं। साथ ही दिन-ब-दिन इसकी ब्रिकी बढ़ती ही जा रही है।

अपने रास्तों को आसान बनाने के साथ ही लोग कई तरह से डैटसन रेडी-गो के साथ जुड़ रहे हैं। अभी हाल ही में डैटसन की ओर से ‘डैटसन लव कांटेस्ट’ रखा गया था, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें से विजेता को जापान ट्रिप पर ले जाया जा रहा है। सबसे खास बात ये है कि लोगों को डैटसन रेडी-गो पर इतना भरोसा है कि लोग इसे लेह जैसे दुर्गम जगहों पर भी ड्राइव करके ले जा रहे हैं।

डैटसन रेडी-गो में जापानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये कार आपकी उम्मीदों पर खरी उतरती है। ये शानदार कार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि 14 अन्य देशों (रूस, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, श्रीलंका और लेबनान) में भी खूब पसंद की जा रही है।

डैटसन रेडी-गो अपनी कई बेहतरीन खूबियों के साथ बहुत कम समय में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसकी बेवसाइट पर जाकर आप इसकी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं। इसके अलावा कैशलेस अर्थव्यवस्था के बढ़ते चलन को देखते हुए लोग अपनी डैटसन ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। साथ ही मोबाइल एप भी उपलब्ध है। प्लेस्टोर पर आपको ‘डैटसन इंडिया’ के नाम से ये एप आसानी से मिल जाएगा। अब तक 3.5 लाख लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं।

ओलम्पिक में अपने बेहतरीन खेल से दुनिया का दिल जीतने वाली कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक डैटसन रेडी-गो का खास चेहरा हैं। साक्षी के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत युवाओं के बीच वो काफी पॉपुलर बन गई हैं। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से ये साबित कर दिया है कि कोई भी चीज ऐसी नहीं, जिसे लड़कियां नहीं कर सकतीं।

उसी तरह बात करें पीवी सिन्धु की, तो उनका नाम लेते ही वो ऐतिहासिक पल याद आ जाता है जब सिंधु ने ओलम्पिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वो घड़ी ऐसी थी जब अखबारों की सुर्खियों से लेकर सोशल मीडिया तक सिंधु का नाम ही दिखाई दे रहा था।

जिस तरह साक्षी और सिंधु के खेल ने आपका दिल जीत लिया उसी तरह आपके सफर को बेहतरीन और रास्तों को खूबसूरत बनाने के लिए डैटसन रेडी-गो आपको निराश नहीं करेगी।

कहते हैं दुनिया मुश्किल रास्तों पर चलने वालों को एक दिन सिर आंखों पर बैठाती है, इसी तरह जिंदगी के मुश्किल भरे रास्तों के सफर को डैटसन रेडी-गो आसान और खूबसूरत बनाती है।

chat bot
आपका साथी