Move to Jagran APP

World Oceans Day 2023: किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार 'विश्व महासागर दिवस' और क्या है इसका उद्देश्य?

World Ocean Day 2023 आज यानी 8 जून का दिन दुनियाभर में विश्व महासागर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महासागर पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं तो इसके महत्व को बताने के मकसद से ही आज के दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghPublished: Thu, 08 Jun 2023 12:45 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 12:45 PM (IST)
World Oceans Day 2023: किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार 'विश्व महासागर दिवस' और क्या है इसका उद्देश्य?
World Ocean Day 2023: क्यों मनाते हैं विश्व महासागर दिवस और इस साल की थीम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Ocean Day 2023: हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस ( World Ocean Day) मनाया जाता है। जिसका मकसद महासागरों के महत्व और समुद्री संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूक फैलाना है। महासागर केवल जल का स्त्रोत नहीं, बल्कि भोजन और पोषण का भी एक जरिया हैं। महासागरों से कई लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। तो कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम, जान लें यहां।

loksabha election banner

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का इतिहास

साल 2008 से विश्व महासागर दिवस मनाने की शुरुआत हुई, जिसकी नींव साल 1992 में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन में रखी गई थी। ओशंस इंस्टिट्यूट ऑफ कनाडा और कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर डेवलपमेंट ने इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। महासागरों को बचाने और उन तरीकों को इस्तेमाल करने पर जोर दिया जाना था, जिनसे महासागर के संसाधनों की कम से कम क्षति हो।

विश्व महासागर दिवस 2023 की थीम

हर साल ‘विश्व महासागर दिवस’ एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है “प्लैनेट ओशन: द टाइड्स आर चेंजिंग” यानी “महासागर ग्रह: लहरें बदल रही हैं।” है. आज के दिन महासागरों के सरंक्षण और उनके प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का उद्देश्य

जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है। दरअसल पृथ्वी और हमारे जीवन में समुद्रों का बहुत अहम स्थान है, लेकिन फिर भी हम इसके संरक्षण पर कोई भी खास ध्यान नहीं देते हैं। संरक्षण के बजाय हम इसे दूषित करने में लगे हुए हैं। जिस वजह से दुनियाभर के महासागर बढ़ते मानवीय क्रियाकलापों के कारण बुरी तरह प्रदूषित हो रहे हैं।

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.