महिलाएं अकेले घूम सकती हैं इन देशों में बेफिक्र होकर, सुरक्षा के मामले में दुनिया के टॉप डेस्टिनेशन में हैं शामिल
कुछ देश कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के कारण अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।

महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए सुरक्षित हैं ये देश (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं जिसमें सोलो ट्रैवल करना भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। नई जगहें देखना, नई संस्कृति को समझना और खुद को जानना सोलो ट्रैवल का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। लेकिन जब बात महिलाओं के अकेले यात्रा करने की आती है, तो सबसे बड़ा सवाल होता है, उनकी सुरक्षा का।
दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां कानून व्यवस्था, लोगों का व्यवहार, ट्रांसपोर्ट और महिला सुरक्षा का स्तर बहुत अच्छा है। इन्हीं कारणों से ये देश महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में:
आइसलैंड
यह कई वर्षों से दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। यहां अपराध दर बहुत कम है और महिलाएं देर रात भी सुरक्षित घूम सकती हैं।
न्यूजीलैंड
यहां के लोग बहुत मददगार और फ्रेंडली नेचर के होते हैं, जिससे सोलो ट्रैवल आसान हो जाता है।
कनाडा
महिलाओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और मजबूत कानून व्यवस्था के कारण यह देश बहुत सुरक्षित माना जाता है।
फिनलैंड
शिक्षा, खुशी और सुरक्षा के मामले में यह देश हमेशा टॉप पर रहता है।
नॉर्वे
यहां जेंडर इक्वालिटी बहुत अच्छी है और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है।
स्विट्जरलैंड
सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शांत वातावरण इसे सोलो ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाता है।
जापान
जापान अनुशासन और सुरक्षा के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां महिलाएं बिना डर के यात्रा कर सकती हैं।
ऑस्ट्रेलिया
यहां की आधुनिक सुविधाएं, सुरक्षित शहर और सख्त कानून महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराते हैं।
डेनमार्क
यह देश खुशहाल जीवन, सुरक्षा और समानता के लिए जाना जाता है।
आयरलैंड
यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं और पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
क्या भारत भी इस सूची में शामिल है?
भारत एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है, जहां घूमने के लिए अनेकों जगहें हैं। लेकिन अगर बात महिलाओं की सुरक्षा की करें, तो भारत अभी दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की टॉप सूची में शामिल नहीं है।हां कई जगहें ऐसी हैं जो महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित मानी जाती हैं,जैसे कि जयपुर, उदयपुर, केरल, सिक्किम, शिमला, ऋषिकेश आदि।
ये बात तो सच है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां महिलाएं बिना किसी डर के अकेले घूम सकती हैं। लेकिन याद रखें, कोई भी जगह 100% सुरक्षित नहीं होती, इसलिए सतर्क रहना हमेशा जरूरी है।
