विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूबसूरत बीच, समुद्री जीव, अनोखे वाइल्डलाइफ और ढेर सारा फन सेशेल्स की है पहचान, फैमिली को कर रहा है आकर्षित

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:07 PM (IST)

सेशेल्स परिवार के लिए एक आदर्श गंतव्य है, जहां खूबसूरत बीच, अनोखी वाइल्डलाइफ और रोमांचक गतिविधियां मिलती हैं। भारतीयों के ...और पढ़ें

सेशेल्स: ढेर सारे फन का परफेक्ट डेस्टिनेशन

सेशेल्स: ढेर सारे फन का परफेक्ट डेस्टिनेशन

HighLights

  1. भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश और आसान पहुंच

  2. बच्चों के लिए सुरक्षित बीच और अनोखी समुद्री वाइल्डलाइफ

  3. एडवेंचर स्पोर्ट्स, साइक्लिंग और स्वादिष्ट क्रियोल व्यंजन

ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। डाइनिंग टेबल पर फैमिली के सब सदस्य बैठे हैं, मजे से डीनर कर रहे हैं। अचानक चर्चा शुरू हो गई पिछले साल पहाड़ पर हुई फैमिली ट्रिप की, फिर क्या सबकी यादें ताजा हो गई। सबने अपना अनुभव बताना शुरू कर दिया। पहाड़ों में ढेर सारा फन, स्वादिष्ट फूड और उत्साह से भरे माहौल की याद ने सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

फिर शुरू हो गई अगली फैमिली ट्रिप पर चर्चा और प्लानिंग, हर कोई बताने लगा अपनी पसंद। इस बार ज्यादा फन, बेहतर फूड और बिलकुल नए माहौल की तलाश है। अगर आप फैमिली ट्रिप के लिए एक डेस्टिनेशन देख रहे हैं, जहां बड़ों के लिए शांत बीचेस और बच्चों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स और अनोखी वाइल्डलाइफ हो। साथ ही माउंटेन का आश्चर्य हो। Seychelles एक ऐसी ही जगह है।

सेशेल्स- फैमिली टाइम विद फन

destination (1)

सेशेल्स हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। खूबसूरत बीच, समुद्री जीव और वाइडलाइफ के अलावा यह जगह अलग-अलग एडवेंचर स्पोर्ट्स और जबरदस्त फूड के लिए जाना जाता है, जहां बच्चे, मम्मी-पापा, दादा-दादी सबके सब एक साथ अपने डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां भारतीयों के लिए विजा-फ्री एंट्री है। आप सिंपल वीजा-ऑन-अराइवल प्रोसेस से मुंबई से सीधे सेशेल्स पहुंच सकते हैं। देश के अलग-अलग शहरों से भी यहां के लिए कनेक्टिविटी है। बात करें एकोमोडेशन की तो यहां स्टे करने वाले परिवार लग्जरी या सेमी लग्जरी के ऑप्शन्स चुन सकते हैं। उन्हें सेफ्टी के साथ ढेर सारी सुविधाएं मिलेंगी, और प्रॉपर्टी के बाहर खूबसूरत व्यू भी।

बच्चों के लिए खूबसूरत और सुरक्षित बीचेस

destination (4)

Seychelles में बच्चे-बड़े सुरक्षित माहौल में ढेर सारा फन कर पाएंगे। यहां के लगभग सभी आइलैंड एक सुखद एहसास देते हैं। बीचेस पर साफ पानी और आसपास का कुदरती माहौल मन मोह लेती है, जहां से आने का मन नहीं करता। माहे (Mahé) इसका मुख्य आइलैंड है। इसकी विशेषता है- खूबसूरत व अनोखे प्राकृतिक नजारे और लग्जरी रिजॉर्ट। इसका मरीन लाइफ बच्चों और बुजुर्गों के लिए सेफ और वाइब्रेंट है। बच्चे रीफ-शेल्टर्ड शांत बीचेस पर बड़ों के साथ फुल एंजॉय कर सकते हैं।

समुद्री जीव-जन्तू को देखने के लिए यहां ग्लास बॉटम बोट की सुविधा है, जहां फैमिली मेंबर्स को अच्छा अनुभव मिलेगा। ब्यू वलोन बीच, एन्से रोयाल और एन्से आ ला माउचे ये सभी माहे आइलैंड के बीचेस हैं, जहां स्विमिंग, लाइफगार्ड और वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा है। बच्चों के लिए फुल एंजॉयमेंट।

बड़े चमगादड़, शांत लहरों के बीच शैलो कोरल लैगून और कुदरती भंडार

destination (2)

Seychelles की वाइल्डलाइफ परिवार खासकर बच्चों के लिए यादगार बनेगी। घूमते हुए बड़े चमगादड़, शांत लहरों के बीच शैलो कोरल लैगून और कुदरती भंडार यहां की अद्भुत दुनिया से परिचय कराते हैं। आप इन्हें अपने कैमरे से कैप्चर करें, ग्रुप सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। ऐसे पल बार-बार एक्सपीरियंस करने को नहीं मिलते। प्रस्लिन से क्यूरियस द्वीप तक छोटा सफर आपके लिए आश्चर्य से भरा होगा। आपको सैकड़ों शांत और विशाल अल्दाब्रा कछुए घूमते हुए दिखेंगे। बच्चे इनके साथ खड़े हो सकते हैं, इन्हें प्यार दे सकते हैं, यह नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। यह करीब सौ साल तक जीते हैं।

काले तोते, कलरफुल डे गेको, सबसे छोटे मेढ़क वाला किड-फ्रेंडली वर्ल्ड हेरिटेज प्रस्लिन आइलैंड पर वैले डी माई (Vallée de Mai) एक किड-फ्रेंडली UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यह जगह बच्चे, बुढ़े, जवान हर किसी को अचंभित करती है। यहां के पेड़ पर दिखने वाला दुनिया का सबसे बड़ा और भारी बीज आकर्षण का केंद्र है, जिसका वजन करीब 25 किलो है। बहुत बड़े और विशाल ताड़ के पत्तों के बीच जब आप और आपके बच्चे चलेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे घने जंगल में किसी खोज के लिए निकले हैं। यहां अनोखे जानवरों को देखा जा सकता है, उनकी आवाज को सुना जा सकता है। इसमें दुर्लभ काले तोते, कलरफुल डे गेको, ब्रॉन्ज गेको, विश्व में सबसे छोटे पेड़ पर रहने वाले मेढ़क शामिल हैं। यहां घूमने के लिए रास्ते आसान है। बच्चे-बुढ़े आसानी से घूम सकते हैं।

एडवेंचर गेम्स - फैमिली के लिए एक लिविंग प्लेग्राउंड

destination (3)

Seychelles चारो तरफ समुद्र से घिरा हुआ है। यहां वॉटर और लैंड से संबंधित सभी तरह के एडवेंचर गेम्स फैमिली के लिए एक नेचुरल प्लेग्राउंड की तरह हैं। यहां बड़ों के लिए स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग, कायाकिंग और स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग, विंडसर्फिंग और काइटसर्फिंग, गहरे समुद्र में मछली पकड़ना, रोमांच से भरपूर बीच स्पोर्ट्स और जिप-लाइनिंग जैसे एडवेंचर गेम्स हैं। वहीं, बॉल टैग, सेट रोज, एंस मेजर ट्रेल हाइक, पैराडिस डेस एनफैंट्स जैसे गेम्स बच्चों को पूरा फन देंगे।Seychelles जाने के बाद ला डिग (La Digue) आइलैंड के आसपास साइकिलिंग का मौका मिस मत करना। साइकिल पर बैठकर इस आइलैंड के नेचर को देखना और उसे महसूस करना, एक सुखद एहसास है। सारी चिंताओं को भूल आप साफ आसमान, साफ समुद्र और आसपास के खूबसूरत वातावरण में रम जाएंगे। शरीर में नई ऊर्जा उत्पन होगी।

क्रियोल डिश परिवार में खाया जाने वाला पसंदीदा सी-फूड

एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन परिवार के लिए तब यादगार बन जाता है, जब वहां एक्विटीज और एंजॉयमेंट के साथ-साथ फूड के नए एक्सपीरियंस मिले। यह जगह फ्रेश सी-फूड और टॉपिकल फ्रूट्स के लिए जाना जाता है। यहां क्रियोल व्यंजन परिवार में खाया जाने वाला पसंदीदा सी-फूड है। बच्चे कोकोनट राइस, फ्रेश ग्रिल फिश एंड चिकन और Ladob का आनंद ले सकते हैं। Ladob डिश Seychelles का एक ट्रेडिशनल आइलैड डिश है, जिसे नमकीन और मीठे दोनों तरह से बनाया जाता है। आप इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं। वैसे खाने में यहां वेस्टर्न और भारतीय डिश दोनों उपलब्ध है।

हम भारतीय अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो उनकी पसंद का जरूर ध्यान दें। जगह ऐसी चुनें जहां फन, वाइल्डलाइफ और एक्टिविटिज करने के लिए बहुत कुछ हो। वहां के बीचेस और माउंटेन्स फ्रेश फील कराए। सबसे जरूरी बात आने-जाने में परेशानी न हो और ठहरने के लिए बजट से लेकर लग्जरी विकल्प हो। Seychelles की ट्रिप आपको ऐसी ही खूबसूरत यादों से भर देगी। फैमिली के लिए यह एक फेवरेट डेस्टिनेशन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।