विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्लाइट में फेवरेट खाना भी क्यों लगने लगता है फीका? एयरलाइन की गलती नहीं, ये है असली वजह

Published: Mon, 11 May 2026 02:17 PM (IST)

अक्सर फ्लाइट में हमें खाना बेस्वाद लगता है, लेकिन असल में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हमारे शरीर में ...और पढ़ें

हवाई जहाज में क्यों नहीं आता खाने का असली स्वाद? (Picture Courtesy: Freepik)

हवाई जहाज में क्यों नहीं आता खाने का असली स्वाद? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की सबसे आम शिकायत यही होती है कि खाना बिल्कुल बेस्वाद है! आप चाहे इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे हों या प्रीमियम बिजनेस क्लास में, फ्लाइट का खाना कभी बहुत जायकेदार नहीं लगता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार इसका दोष एयरलाइन के शेफ का नहीं होता? 

हैरान करने वाली सच्चाई यह है कि गड़बड़ी खाने में नहीं, बल्कि आपकी जीभ यानी आपके टेस्ट बड्स में होती है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही हमारे स्वाद चखने की क्षमता काफी घट जाती है। आइए जानते हैं आखिर हवा में ऐसा क्या होता है कि हमारा पसंदीदा खाना भी फीका लगने लगता है।

कम नमी और ड्राईनेस

हवाई जहाज के केबिन के अंदर की हवा काफी ड्राई होती है और ह्युमिडिटी 20 प्रतिशत से भी कम हो सकती है। यह ड्राईनेस हमारी नाक के अंदर मौजूद म्यूकस को सुखा देती है। इसके कारण हमारी सूंघने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए जब हम गंध को सही से नहीं पहचान पाते, तो खाना बेस्वाद लगने लगता है।

Airplane food (1)

(Picture Courtesy: Freepik)

कम एयर प्रेशर

ज्यादा ऊंचाई पर एयर प्रेशर कम होता है। हालांकि, केबिन को प्रेशराइज्ड किया जाता है, फिर भी यह जमीन की तुलना में कम होता है। कम प्रेशर और ड्राईनेस का मिला-जुला असर यह होता है कि हमारे टेस्ट बड्स प्रभावित हो जाते हैं। इसमें भी एक दिलचस्प बात है कि ऊंचाई पर सिर्फ मीठे और नमकीन स्वाद में कमी आती है। 

विमान के इंजन का शोर

सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन शोर का सीधा संबंध हमारे स्वाद से है। हवाई जहाज के इंजन की लगातार आ रही आवाज के कारण भी स्वाद प्रभावित होता है। हालांकि, तेज शोर में खाने की मिठास कम महसूस होती है, लेकिन उमामी स्वाद, जो टमाटर, मशरूम या सोया सॉस में पाया जाता है, ज्यादा बेहतर तरीके से महसूस होता है। यही कारण है कि विमान में बहुत से लोग टोमेटो जूस पीना पसंद करते हैं, जो जमीन पर शायद उन्हें उतना अच्छा न लगे।

एयरलाइंस इसका समाधान कैसे करती हैं?

  • मसालों का ज्यादा इस्तेमाल- विमान के खाने में जमीन की तुलना में 30% ज्यादा नमक और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि वह फीका न लगे।
  • उमामी फ्लेवर- टमाटर, मशरूम और सी फूड्स का इस्तेमाल बढ़ाया जाता है क्योंकि ऊंचाई पर भी उमामी स्वाद बरकरार रहता है।
  • हाइड्रेटेड खाना- सॉस और करी वाले खाने को प्राथमिकता दी जाती है ताकि खाना केबिन की ड्राई हवा में जल्दी न सूखे।


Source: