Move to Jagran APP

Navaratri 2022: नवरात्रि में घूमने के लिए देश की इन जगहों पर जाएं, भक्तिमय हो जाएगा मन

छत्तीसगढ़ में स्थित बस्तर में दुर्गा पूजा भव्य और पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। 52 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में स्थित है। इस शक्तिपीठ मंदिर को दंतेश्वरी मंदिर कहा जाता है। इस मौके पर रथ यात्रा भी निकाली जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 03:55 PM (IST)
Navaratri 2022: नवरात्रि में घूमने के लिए देश की इन जगहों पर जाएं, भक्तिमय हो जाएगा मन
Navaratri 2022: नवरात्रि में घूमने के लिए देश की इन जगहों पर जाएं, भक्तिमय हो जाएगा मन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navaratri 2022: हिंदी पंचांग के अनुसार, अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। इसके अगले दिन विजयदशमी मनाई जाती है। इस दिन को दशहरा भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा उपासना की जाती है। इस मौके पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल रहता है। सभी जगहों पर आदिशक्ति मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि में लोग देशभर में स्थित दुर्गा मंदिरों में मां के दर्शन और आशीर्वाद पाने हेतु जाते हैं। अगर आप भी शारदीय नवरात्रि में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल दुर्गा पूजा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां भव्य तरीके से मां का आह्वान किया जाता है। इस मौके पर विधि विधान पूर्वक मां की पूजा उपासना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस तरह महाराष्ट्र में गणपति पूजा की जाती है। ठीक उसी प्रकार बंगाल में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। हर घर में कलश स्थापना कर मां की पूजा की जाती है। इसके लिए लोगों की प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में नवरात्रि मनाने की रहती है।

अहमदाबाद

गुजरात में नवरात्रि के मौके पर डांडिया का आयोजन होता है। वर्तमान समय में यह मुंबई में भी पॉपुलर है। नवरात्रि के नौ दिनों में आरती के साथ सेलिब्रेशन शुरू होता है। इस मौके पर गरबा का आयोजन होता है। इसमें मां का आह्वान किया जाता है। अगर आप डांडिया और गरबा नृत्य देखना चाहते हैं, तो अहमदाबाद घूमने जरूर जाएं।

बस्तर

छत्तीसगढ़ में स्थित बस्तर में दुर्गा पूजा भव्य और पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। 52 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में स्थित है। इस शक्तिपीठ मंदिर को दंतेश्वरी मंदिर कहा जाता है। इस मौके पर रथ यात्रा भी निकाली जाती है। वहीं, मां को महुआ के लड्डू का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा, आप मुंबई, वाराणसी, कुल्लू मनाली आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.