Move to Jagran APP

Ramlila: नवरात्रि में रामलीला देखने के लिए दिल्ली की इन मशहूर जगहों पर जाएं

Ramlila इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि लाल किले का निर्माण शाहजहां ने किया था। वर्तमान समय में लाल किला अपने रूप में अवस्थित है। यहां 15 अगस्त को झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:34 PM (IST)
Ramlila: नवरात्रि में रामलीला देखने के लिए दिल्ली की इन मशहूर जगहों पर जाएं
Ramlila: नवरात्रि में रामलीला देखने के लिए दिल्ली की इन मशहूर जगहों पर जाएं

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ramlila: देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाया जाता है। इस मौके पर मां दुर्गा के नौ रूपों की श्रद्धाभाव से पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही नवरात्रि में रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। इसके लिए पंडाल लगाए जाते हैं। रामलीला में भगवान राम की जीवनी दिखाई जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक रामलीला का आयोजन किया जाता है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो रामलीला देखने के लिए दिल्ली की इन खूबसूरत खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

लाल किला

इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि लाल किले का निर्माण शाहजहां ने किया था। वर्तमान समय में लाल किला अपने रूप में अवस्थित है। यहां 15 अगस्त को झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। लाल किला में आप मेला घूम सकते हैं, झूला झूल सकते हैं। साथ ही स्ट्रीट फूड्स का आनंद उठा सकते हैं। रामलीला का आयोजन संध्याकाल में किया जाता है। इसमें बड़े-बड़े कलाकार भी शामिल होते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ रामलीला देखने के लिए लाल किला अवश्य जाएं।

श्रीराम भारतीय कला केंद्र सेंटर

इस केंद्र पर होने वाली रामलीला बहुत मशहूर है। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर दशहरा तक रामलीला का आयोजन होता है। इस दौरान रोजाना 2 घंटे तक रामलीला का आयोजन किया जाता है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र सेंटर की रामलीला आपको जरूर पसंद आएगी। इसमें म्यूजिकल परफॉर्मेंस का भी आयोजन किया जाता है।

रामलीला मैदान

इस मैदान का नाम ही रामलीला है। यहां भव्य तरीके से रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसमें कई मंडली के कलाकार कार्य करते हैं। हजारों की संख्या में दर्शक बूढ़े- बच्चे रामलीला देखने आते हैं। आप यहां मेले का भी एन्जॉय कर सकते हैं। झूला झूल सकते हैं। साथ ही स्थानीय टेस्टी खाने-पीने की चीजों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.