Move to Jagran APP

Honeymoon Destinations: हनीमून को यादगार बनाने के लिए पार्टनर संग उत्तर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं

Honeymoon Destinations पहाड़ों की गोद में बसा शिमला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर मौसम में पर्यटक शिमला घूमने आते हैं। खासकर सर्दियों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जाती है। हनीमून के लिए शिमला परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

By Pravin KumarEdited By: Fri, 29 Jul 2022 01:00 PM (IST)
Honeymoon Destinations: हनीमून को यादगार बनाने के लिए पार्टनर संग उत्तर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं
Honeymoon Destinations: हनीमून को यादगार बनाने के लिए पार्टनर संग उत्तर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honeymoon Destinations: शादी के बाद कपल्स हनीमून की प्लानिंग को लेकर दुविधा में रहते हैं। खासकर, मानसून सीजन में जगह चयन को लेकर मन में कई प्रकार के सवाल रहते हैं। किस जगह पर जाना सही रहेगा। अगर आप भी हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं और प्लेस को लेकर टेंशन में हैं, तो पार्टनर संग उत्तर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए, इन जगहों के बारे में जानते हैं-

शिमला

पहाड़ों की गोद में बसा शिमला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर मौसम में पर्यटक शिमला घूमने आते हैं। खासकर, सर्दियों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जाती है। हनीमून के लिए शिमला परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने पार्टनर के साथ आइस स्केटिंग करने जा सकते हैं। इसके अलावा, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो सड़क, रेल और वायु तीनों मार्गों से शिमला पहुंच सकते हैं।

नैनीताल

उत्तर भारत में नैनीताल प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह शहर झीलों से घिरा है। इनमें सबसे बड़ा और प्रमुख नैनी झील है। इस झील के नाम पर शहर का नाम नैनीताल पड़ा है। आप अपने पार्टनर के साथ चाइना पीक किलबरी, स्नो व्यू, मॉल रोड, खुर्पाताल आदि जगहों की सैर कर सकते हैं। हनीमून को यादगार बनाने के लिए पार्टनर संग फोटोशूट भी करा सकते हैं।

आगरा

हनीमून के लिए आगरा बेस्ट डेस्टिनेशन है। बड़ी संख्या में लव बर्ड्स और कपल्स आगरा घूमने आते हैं। इस शहर का प्रमुख आकर्षण ताजमहल है, जो वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। ताजमहल का निर्माण मुग़ल शासक शाहजहां ने करवाया था। इसकी गिनती दुनिया के सात अजूबे में की जाती है। आप अपने पार्टनर संग ताजमहल और फतेहपुर सिकरी का दीदार करने जा सकते हैं। इसके अलावा, धर्मशाला, देहरादून, कूल्लू, मनाली, चंडीगढ़ आदि जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं।